टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: 12 बाउंड्री के साथ दरवेश ने जड़े 84 रन, अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 61 रन से रौंदा

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: 12 बाउंड्री के साथ दरवेश ने जड़े 84 रन, अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 61 रन से रौंदा


बेंगलुरु, 2 फरवरी। अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के विरुद्ध बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 पर खेले गए मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले वार्म-अप मुकाबले को 61 रन से अपने नाम किया।

सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इस टीम ने 20 के स्कोर तक गुलबदीन नायब (3) और सेदिकुल्लाह अटल (6) का विकेट गंवा दिया था।

यहां से दरवेश रसूली ने इब्राहिम जादरान के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 82 रन जुटाते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। इब्राहिम 32 गेंदों में 36 रन जुटाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे।

इसके बाद रसूली ने मोर्चा संभाला। वह 46 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 84 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए, जबकि मोहम्मद नबी ने 16 गेंदों में 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैड व्हील और मार्क वाट ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रैड करी ने 1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 19.3 ओवरों में महज 123 रन पर सिमट गई। स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंशे ने माइकल जोन्स के साथ 4.3 ओवरों में 24 रन की साझेदारी की। मुंशे ने टीम के खाते में 13 रन का योगदान दिया, जिसके बाद माइकल जोन्स ने ब्रैंडन मैकलम के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम बिखर गई।

मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरे मैथ्यू क्रॉस ने 21 रन, जबकि मार्क वाट ने 15 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को शर्मनाक हार से नहीं बचा सके। विपक्षी खेमे से अजमतुल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, मुजीब उर रहमान, राशिद खान और गुलबदीन ने 1-1 विकेट निकाला।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top