2025 में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय ने दिखाया कमाल, आय में 13.2% की शानदार उछाल दर्ज

2025 में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 13.2 प्रतिशत बढ़ी


बीजिंग, 2 फरवरी। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 154 खरब 83 अरब 10 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो गत वर्ष से 13.2 प्रतिशत अधिक थी।

सॉफ्टवेयर व्यवसाय का कुल मुनाफा 18 खरब 84 अरब 80 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल से 7.3 प्रतिशत अधिक था। सॉफ्टवेयर व्यवसाय का निर्यात 62 अरब 73 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जो गतवर्ष से 7.7 प्रतिशत अधिक था।

उधर चीन के सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय में स्थिर वृद्धि बनी रही। वर्ष 2025 में सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय 32 खरब 36 अरब 10 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 10.4 प्रतिशत से अधिक थी और पूरे व्यवसाय की कुल आय का 20.9 प्रतिशत रहा।

वर्ष 2025 में सूचना तकनीक सेवा की आय 106 खरब 36 अरब 60 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो साल दर साल 14.7 प्रतिशत से अधिक थी और पूरे व्यवसाय की आय का 68.7 प्रतिशत थी। सूचना सुरक्षा उत्पादों और सेवाओं की आय 2 खरब 23 अरब 50 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 6.7 प्रतिशत से अधिक थी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,494
Messages
3,526
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top