टी20 विश्व कप से भागा पाकिस्तान! देवकीनंदन ठाकुर बोले- समझदारी की, भारत से हमेशा हारता है

पाकिस्तान को हमेशा पराजय का सामना करना पड़ेगा : देवकीनंदन ठाकुर


मथुरा, 2 फरवरी। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा है कि पाकिस्तान जहां भी भारत का सामना करेगा, उसे हार का मुंह ही देखना पड़ेगा।

15 फरवरी को टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला निर्धारित था, लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि उनकी टीम टी-20 विश्व कप में भाग लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।

प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान ने बहुत समझदारी का काम किया है। पाकिस्तान समझदार है, क्योंकि भारत से विश्व कप में खेलता है तो हारता है। वह बांग्लादेश का चमचा बन रहा है, लेकिन वह बांग्लादेश का हितैषी नहीं बन सकता। हालांकि, हमें फर्क भी नहीं पड़ता है कि पाकिस्तान क्या करता है। लेकिन, जिस तरह से उसने टी-20 विश्व कप में भारत के साथ खेलने से इनकार किया है, इससे एक चीज साफ है कि उसे भारत के साथ खेलने में डर लगता है। विश्व कप में हमारी टीम के साथ पाकिस्तान जीत नहीं सकता है, हार की वजह से मैच खेलने से इनकार कर दिया है।

प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने टीम इंडिया की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हाल-फिलहाल में भारत जिस तरह का शानदार प्रदर्शन कर रहा है, उससे पाकिस्तान ही क्या दूसरी विपक्षी टीम भी खौफ में होती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मैच खेलने से इसीलिए भी इनकार कर दिया है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान का मैच कोलंबो में होता है, तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को गेंद पकड़ने के लिए लाहौर जाना पड़ता।

एक वीडियो संदेश में देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हार के डर से पाकिस्तान ने बहुत अच्छा किया। वह हार के डर से ही भारत के साथ नहीं खेल रहा है। क्रिकेट की दुनिया में भारतीय टीम बहुत शानदार प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तान जहां भी भारत से सामना करेगा, चाहे वह खेल का मैदान हो या जंग का मैदान, उसे पराजय का सामना करना ही पड़ेगा। भारत हर मोर्चे पर सामर्थ्य, साहस और संकल्प के साथ खड़ा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top