विजय सांपला का दावा: सर्वसमावेशी बजट किसान-युवाओं के लिए वरदान, देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान

बजट 2026 है हर वर्ग के लिए लाभकारी, किसानों और युवाओं पर खास ध्यान: विजय सांपला


होशियारपुर, 2 फरवरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला ने सोमवार को आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान केंद्रीय बजट और नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस से इस्तीफे व भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर अपनी बात रखी।

उन्होंने बजट को लेकर कहा कि यह पूरे देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बजट युवाओं, महिलाओं, गरीबों, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के लिए भी बेहद लाभकारी है।

विजय सांपला ने कहा कि यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना को आगे बढ़ाता है। किसानों के लिए इसमें खास तौर पर ध्यान दिया गया है ताकि उनकी फसलों को अच्छा दाम मिल सके और खेती में नए बदलाव किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और यह बजट देश को आगे ले जाने वाला साबित होगा। एक्सपोर्ट, इम्पोर्ट और इंडस्ट्री को जिस तरह से बढ़ावा दिया गया है, उससे आने वाले समय में भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगी। खासकर प्रोडक्शन और क्वालिटी पर दिए गए जोर से देश का नाम दुनिया में ऊंचा होगा। आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पंजाब के जालंधर, लुधियाना और होशियारपुर जैसे क्षेत्रों को इंडस्ट्री और प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने की सोच इसमें साफ नजर आती है। खासतौर पर होशियारपुर के लोगों के लिए यह गर्व और खुशी की बात है कि उनके क्षेत्र को विकास के नक्शे पर मजबूती से रखा गया है।

नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस से इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विजय सांपला ने कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता कि वे बीजेपी में शामिल हों। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की कोई ठोस जानकारी उनके पास नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि नवजोत कौर सिद्धू के बयानों से कांग्रेस की अंदरूनी हालत सामने आ गई है।

विजय सांपला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से ही भ्रष्टाचार की पार्टी रही है और नवजोत कौर सिद्धू की बातों ने इसे साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर काम के लिए मोटी रिश्वत और रेट फिक्स होने की बातें सामने आई हैं, जिससे यह साफ होता है कि पार्टी के अंदर ही बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी अंदर से ही भ्रष्टाचार में डूबी हो, वह देश को क्या साफ शासन दे सकती है? उनके मुताबिक कांग्रेस का दूसरा नाम ही भ्रष्टाचार बन चुका है और यह बात अब जनता के सामने खुलकर आ गई है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,494
Messages
3,526
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top