दया शंकर सिंह: केंद्रीय बजट 2047 तक विकसित भारत की नींव, हर वर्ग के जीवन में लाएगा बड़ा बदलाव

2047 तक विकसित भारत की नींव रखने वाला है केंद्रीय बजट: दया शंकर सिंह


बलिया, 2 फरवरी। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और 2047 तक विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला है।

उन्होंने इसे किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सबसे कमजोर तबकों के उत्थान के लिए कई नई पहलें लेकर आने वाला बजट बताया।

मंत्री दया शंकर सिंह ने आईएएनएस से कहा कि यह बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम है। इसमें किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं को नए अवसर देने पर खास ध्यान दिया गया है। साथ ही, समाज के हाशिये पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि इस देश में सबसे लंबे समय तक बजट पेश करने और शासन करने का अवसर कांग्रेस पार्टी को मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि 'गरीबी हटाओ' के नारे के साथ लंबे समय तक लोगों को गुमराह किया गया। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे गरीबों के घरों तक पहुंच रहा है, जिससे पारदर्शिता और भरोसा बढ़ा है।

एसआईआर पर बोलते हुए दया शंकर सिंह ने कहा कि जिन लोगों को इस प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही हैं, वे वही हैं जिन्होंने फर्जी वोट बनवाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अलग-अलग जगहों पर धोखाधड़ी से वोट दर्ज करा चुके हैं और अब उनके सामने समस्याएं आ रही हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में वह इस बजट पर क्या कह सकती हैं। उनके अनुसार, ममता बनर्जी देश के विकास से जुड़ी बात नहीं कर पा रही हैं।

मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि यह बजट देश को आगे ले जाने का रोडमैप है और आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार की नीतियों से किसानों, युवाओं और महिलाओं को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा और भारत 2047 तक एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरेगा।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,494
Messages
3,526
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top