रामगोपाल यादव का मोदी सरकार पर तीखा वार: बजट आम आदमी नहीं, सिर्फ कुछ खास 'मित्रों' को फायदा पहुंचाएगा

केंद्र सरकार का बजट आम आदमी नहीं, सिर्फ कुछ खास लोगों के लिए है: सांसद रामगोपाल यादव


लखनऊ, 2 फरवरी। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार के बजट और नीतियों को लेकर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि यह बजट आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि कुछ खास लोगों के लिए बनाया गया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विकसित भारत की बात तो बहुत की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत देखने कोई गांवों में गया ही नहीं। अगर कोई जाकर देखे तो पता चले कि जल जीवन मिशन की असली हालत क्या है। खुद राष्ट्रपति के भाषण में भी इस योजना का जिक्र कराया गया, लेकिन सच्चाई यह है कि सारा पैसा खा लिया गया और दिल्ली में बैठे लोग आंखें बंद करके बैठे हैं।

रामगोपाल यादव ने साफ कहा कि उनकी नजर में यह बजट शुरू से ही आम आदमी का है ही नहीं। यह कुछ चुनिंदा लोगों के फायदे के लिए बनाया गया है। देश की नीतियां गरीबों, किसानों और आम जनता के लिए नहीं, बल्कि कुछ खास लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ काम करती है। बुलेट ट्रेन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि लगभग दस साल हो गए, लेकिन आज तक बुलेट ट्रेन चली ही नहीं। आम लोगों को उम्मीद थी कि नए आईआईटी और आईआईएम खुलेंगे, जिससे पढ़ाई और रोजगार के मौके बढ़ेंगे, लेकिन सरकार की सोच अब उन लोगों तक सीमित हो गई है जो रील्स बनाते हैं।

आशुतोष वर्मा ने सवाल उठाया कि सरकार आखिर समाज को किस दिशा में ले जाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट के जरिए भाजपा ने अपने चुनावी राज्यों में ज्यादा पैसा लगाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को हजारों करोड़ रुपये दिए गए हैं, जो आखिरकार किन चैनलों, किन मीडिया हाउसों और किन यूट्यूबर्स के पास जाएंगे, यह किसी से छुपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की 140 करोड़ जनता की कोई चिंता नहीं है। खासकर मध्यम वर्ग और गरीब तबके की हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन सरकार इस पर बात करने को तैयार नहीं है। उनका आरोप है कि सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है और बजट में भी वही साफ-साफ दिखाई देता है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,574
Messages
9,611
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top