'कसूर' के 25 साल: आफताब शिवदासानी हुए भावुक, बोले- इस फिल्म ने बदल दी मेरी जिंदगी!

'एक ऐसी फिल्म जिसने बहुत कुछ सिखाया,' 'कसूर' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए आफताब शिवदासानी


मुंबई, 2 फरवरी। 'मस्ती-4' जैसी फिल्मों से आज भी फिल्मों में सक्रिय आफताब शिवदासानी के लिए शुरुआती दौर मुश्किल भरा था, जब वे अपने करियर के मुश्किल किरदारों की तलाश में थे।

उनके करियर की दूसरी फिल्म 'कसूर' आज ही के दिन 2001 में रिलीज हुई थी, और इस फिल्म ने अभिनेता की जिंदगी पर गहरा प्रभाव डाला था। अब फिल्म के 25 साल पूरे होने पर उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद दिया है, जिन्‍होंने करियर के शुरुआती समय में उनका साथ दिया था।

आफताब शिवदासानी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'कसूर' से जुड़ी पुरानी यादों को शेयर किया है। उन्होंने फिल्म का सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'मोहब्बत हो न जाए' को शेयर कर लिखा, "इस खूबसूरत अनुभव के 25 साल पूरे हुए। एक ऐसी फिल्म जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। एक ऐसी फिल्म जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया, खासकर मेरी पहली फिल्म 'मस्त' के बाद। इतनी कम उम्र में इतने जटिल किरदार में ढलने का मौका मिलना मेरे लिए एक अनमोल अनुभव था। मुकेश भट्ट और विक्रम भट्ट का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरे नए सफर में पूरा ध्यान रखा।"

उन्होंने आगे लिखा, "बेशक, मेरी शानदार सह-कलाकार लीजा रे, जिनके साथ काम करना बेहद आनंददायक रहा, क्योंकि हम दोनों इस चुनौतीपूर्ण फिल्म में अपने-अपने रास्ते तलाश रहे थे। महान संगीतकार नदीम श्रवण को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतने प्यारे गाने दिए, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। सबसे खास बात उन दर्शकों के लिए जिन्होंने वर्षों से इस फिल्म को इतना प्यार दिया है और आज भी दे रहे हैं। मैं आप सबका आभारी हूं।"

'कसूर' फिल्म लीजा रे के करियर की पहली फिल्म थी, और इस फिल्म ने उन्हें काफी प्रसिद्धि भी दिलाई, लेकिन कुछ फिल्में करने के बाद अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले लिया था। ऐसा नहीं था कि उनके पास काम की कमी थी, बल्कि उन्होंने महसूस किया कि इंडस्ट्री के लोग उन्हें किस नजर से देखते हैं। लीजा ने खुद बताया था कि उन्हें खूबसूरत मॉडल के तौर पर सभी देखते थे लेकिन एक अच्छी एक्ट्रेस के तौर पर नहीं। हालांकि 'कसूर' लीजा और आफताब शिवदासानी दोनों के करियर के लिए अच्छी साबित हुई थी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top