राहुल गांधी प्रोपेगेंडा के नेता, निराशा के चैंपियन और नकारात्मकता के नवाब हैं : शहजाद पूनावाला

कांग्रेस को नाम बदलकर 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' से 'इस्लामिक नेशनल कैलिफेट' कर लेना चाहिए: शहजाद पूनावाला


नई दिल्ली, 2 फरवरी। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी संविधान से ऊपर वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद को मुसलमानों का प्रतिनिधि बताती है, मुस्लिम आरक्षण की वकालत करती है, ठेकों में आरक्षण की मांग करती है और संसाधनों पर 'पहला अधिकार' देने की बात करती है।

पूनावाला ने कहा कि अब कांग्रेस स्कूलों के समय में एक खास त्योहार के लिए बदलाव का सुझाव दे रही है और रमजान के दौरान शिक्षकों को जल्दी छुट्टी देने की बात कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस तरह के कदम भी वोट बैंक की राजनीति का ही हिस्सा हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपना नाम बदलकर 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' से 'इस्लामिक नेशनल कैलिफेट' कर लेना चाहिए, क्योंकि उनके मुताबिक पार्टी हमेशा संविधान से ऊपर वोट बैंक को रखती है।

उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी प्रोपेगेंडा के नेता, निराशा के चैंपियन और नकारात्मकता के नवाब हैं। उन्होंने दावा किया कि जैसे ही बजट पेश हुआ, राहुल गांधी को समझ ही नहीं आया कि क्या प्रतिक्रिया दें।

पूनावाला ने कांग्रेस की प्रतिक्रिया का उदाहरण देते हुए कहा कि जब राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को 'डेड' बताया, तो इस बयान पर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से चार बार सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि चिदंबरम, जिन्हें अर्थशास्त्र की समझ है, ने भी यह नहीं कहा कि राहुल गांधी सही हैं।

भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, चिदंबरम जानते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था 'डेड है या स्ट्रांग' है। उन्होंने दावा किया कि भारत वैश्विक स्तर पर अपनी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही, देश के पास दुनिया का सबसे अधिक विदेशी मुद्रा भंडार है, विकास दर सबसे ऊंची है और महंगाई दर सबसे कम है।

पूनावाला ने कहा कि इन आंकड़ों और तथ्यों के बावजूद कांग्रेस लगातार नकारात्मक राजनीति कर रही है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का ध्यान देश के विकास पर नहीं, बल्कि सिर्फ राजनीतिक फायदे और वोट बैंक साधने पर है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top