'रेनमैन' माधवन ने 'धुरंधर' सेट पर फेरा आदित्य धर की प्लानिंग पर 'बारिश का पानी', बताया मजेदार किस्सा

'रेनमैन' आर. माधवन ने फेरा आदित्य धर की प्लानिंग पर पानी, साझा किया 'धुरंधर' के सेट का मजेदार किस्सा


मुंबई, 2 फरवरी। बॉलीवुड के स्टार आर. माधवन अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। सोमवार को उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' के सेट से एक दिलचस्प और मजेदार अनुभव साझा किया। ये किस्सा फिल्म की शुरुआती शूटिंग से जुड़ा है, जब प्रकृति ने निर्देशक के बनाए हुए प्लान को बदल दिया।

माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनके आने पर सेट पर बारिश शुरू हो गई और यह बारिश फिल्म के पहले शॉट को और भी खास बना गई।

वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ''खूबसूरत लेह और लद्दाख। ये दिन धूप वाला होना चाहिए था, लेकिन लगता है, मैं जहां भी जाता हूं, बारिश लेकर आता हूं।''

माधवन ने लिखा, "आदित्य हमेशा चाहते थे कि यह दिन धूप वाला और नीले आसमान वाला हो, ताकि सुंदरता और इसके दूसरे पक्ष का अंतर दिखाई दे। लेकिन मेरी वजह से बारिश आ गई, क्योंकि मुझे सेट पर 'रेनमैन' कहा जाता है।"

माधवन ने आगे कहा, ''हर बार जब मैं सेट पर आता हूं, तो जोरदार बारिश होती है, लेकिन यह ग्रे आसमान और बारिश वाला सीन पहले शॉट के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। मेरा मानना है कि कभी-कभी जो चीज हमें मिलती है, वही सबसे सही होती है, क्योंकि उसके पीछे कोई बड़ी योजना होती है।''

फिल्म 'धुरंधर' में माधवन के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में हैं।

कहानी एक अंडरकवर भारतीय जासूस के इर्द‑गिर्द घूमती है, जो कराची के आपराधिक नेटवर्क और पाकिस्तान की राजनीतिक ताकतों में घुसपैठ करता है। उसका मकसद भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी नेटवर्क को ढूंढना और उन्हें खत्म करना है।

कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें 1999 की आईसी-814 हाइजैकिंग, 2001 का भारतीय संसद हमला, 2008 के मुंबई हमले और पाकिस्तान के ऑपरेशन लियारी से जुड़ी घटनाएं आदि शामिल हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top