राष्ट्रपति मुर्मू के ओडिशा दौरे पर भव्य स्वागत, मानस साहू ने रेत पर बनाया जगन्नाथ-मुर्मू का मनमोहक सैंड आर्ट

उड़ीसा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत के लिए कलाकार मानस साहू ने बनाया प्यारा सैंड आर्ट


पुरी, 2 फरवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से उड़ीसा के 6 दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे पिंडदान के बाद श्री जगन्नाथ मंदिर में परिवार समेत दर्शन के लिए भी जाएंगी।

मानस साहू को रेत कलाकृति को बनाने में 2 घंटे का समय लगा।

रेत कलाकार मानस साहू ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि आज उड़ीसा में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आ रही हैं और उनके स्वागत में हमने पूरी में सैंड एनिमेशन किया है। पोट्रेट में पुरी का जगन्नाथ मंदिर, प्रभु जगन्नाथ और द्रौपदी मुर्मु को सेंड एनिमेशन से बनाने की कोशिश की गई है। इस आर्ट को बनाने में 2 घंटे का समय लगा है और हमें उम्मीद है कि अगर वे इसे देखेंगी तो उन्हें बहुत पसंद आएगा। ये आर्ट उनके भव्य स्वागत के लिए पूरी तैयारी के साथ किया गया है।

प्रसिद्ध रेत कलाकार मानस साहू पहले भी कई मौकों पर अपनी आर्ट की झलक दिखा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में गणतंत्र दिवस, कैंसर जागरूकता दिवस, इंटरनेशनल योगा डे, पहलगाम हमला, उत्तर प्रदेश दिवस और अयोध्या के राम मंदिर समेत कई विषयों और खास दिनों पर अपनी सैंड एनिमेशन आर्ट से सबका दिल जीता है। अपनी इस विशेष कला की वजह से उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्हें जुलाई 2024 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रेत मूर्तिकला चैम्पियनशिप में "गोल्डन सैंड मास्टर अवार्ड" मिला था।

उड़ीसा के राज्यपाल ने भी उन्हें सम्मानित किया था। मानस साहू ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंनें सैंड आर्ट से भी विश्व भर में अपनी पहचान बनाई है और वैश्विक स्तर पर भी उनकी कला को पूरा सम्मान दिया गया है। अब उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर प्यारा पोट्रेट बनाया है।

बता दें कि राष्ट्रपति 4 फरवरी की सुबह स्वेतगंगा में अपने परिवार के साथ पिंडदान करने के लिए पहुंचेंगी और फिर उसके बाद विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री जगन्नाथ और मां विरजा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगी। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
 

Forum statistics

Threads
9,559
Messages
9,596
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top