हिना खान ने इस्तांबुल में पक्षियों को दाना खिलाया, हागिया सोफिया के नजारे संग कहा- खुशी छोटे पलों में है

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तुर्किए यात्रा की झलक, लिखा- खुशी छोटे पलों में है


मुंबई, 1 फरवरी। हिना खान का मानना है कि खुशियां सबसे छोटे और साधारण पलों में छिपी होती हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस्तांबुल यात्रा की एक शांत और खूबसूरत झलक साझा की, जिसमें वह नाश्ते के दौरान पक्षियों को खाना देती दिखीं। उनके पीछे खूबसूरत हागिया सोफिया और ब्लू मस्जिद का नजारा भी दिखाई दे रहा था।

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की शेयर किया है, जिसमें शांत सुबह का नजारा दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि पक्षियों को खासकर चीज बहुत पसंद थी। ऐतिहासिक शहर की खूबसूरती का आनंद लेते हुए हिना इस पल की सादगी और शांति में खुश नजर आईं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “खुशी है- हागिया सोफिया और ब्लू मस्जिद के खूबसूरत नजारे के साथ पक्षियों को खाना खिलाना। उन्हें चीज बहुत पसंद है।"

24 जनवरी को हिना ने अपने पति रॉकी जैसवाल, मां और परिवार के साथ तुर्की की यात्रा की एक झलक साझा की थी। इस्तांबुल में उन्होंने तुर्की के स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया, जिसमें वहां के खास व्यंजन शामिल थे।

उन्होंने लिखा, “इस्तांबुल में हों तो तुर्की के नाश्ते वाली जगहों को मिस न करें। उनका नजारा, खाना, मेहमाननवाजी और गर्मजोशी बहुत खास और दिल को छू लेने वाली है। यह अनुभव अनमोल है, एक बार इसे अनुभव कर लिया तो यह यादगार बन जाता है। बहुत पसंद आया। अल्हम्दुलिल्लाह।”

इससे पहले हिना ने अपनी फ्लाइट की कुछ झलकियां शेयर करते हुए लिखा था, “फिर से निकल पड़े… (ईविल आई इमोजी) अतिरिक्त खास देखभाल और ध्यान के लिए धन्यवाद।”

हिना हाल ही में कपल्स रियलिटी शो “पति पत्नी और पंगा” में नजर आईं। इस शो में अलग-अलग थीम और गेम थे, जो कपल्स के रिश्ते की मजबूती को परखते थे। इसमें हल्की-फुल्की नोक-झोंक, रोमांटिक पल और हंसी-मजाक भरे सीन थे, जिससे दर्शकों को सेलिब्रिटी कपल्स के असल रिश्तों की झलक मिली।

हिना को टीवी शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में अक्षरा माहेश्वरी सिंघानिया के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी” (सीजन 8) और “बिग बॉस” (सीजन 11) में रनर-अप का स्थान भी हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल “कसौटी जिंदगी की 2” में नकारात्मक भूमिका निभाकर खूब सराहना पाई।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,547
Messages
9,584
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top