केंद्रीय बजट की तारीफ कर फंसे नायब सैनी! अनुराग ढांडा बोले- सीएम साहब, हरियाणा के खाली पद भरें

नायब सिंह सैनी ने की केंद्रीय बजट की तारीफ, अनुराग ढांडा बोले-आप प्रदेश पर ध्यान दें


चंडीगढ़, 1 फरवरी। केंद्रीय बजट की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जमकर तारीफ की है। इस पर आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने पलटवार किया और कहा कि पीएम मोदी की दी हुई स्क्रिप्ट पढ़ने से अच्छा है कि आप प्रदेश पर ध्यान दीजिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट हमारे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलेगा। यह विकसित भारत की मजबूत नींव है। इसी को लेकर अनुराग ढांडा ने तंज कसा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम सैनी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ढांडा ने लिखा, "मोदी जी की लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ने से अच्छा है कि आप प्रदेश पर ध्यान दें, सीएम साहब। हरियाणा में अभी भी लाखों पद खाली हैं। राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल के अनुसार 10 जुलाई 2025 तक हरियाणा में 4.25 लाख रिक्तियां थीं।

उन्होंने आगे लिखा कि युवा रोजगार के इंतजार में हैं और भाजपा सरकार एक परीक्षा तक ढंग से नहीं करा सकती। वहीं सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई है, लेकिन आज के बजट में रोजगार देने का कोई ब्लूप्रिंट नहीं दिखता। यह बजट महंगाई और बेरोजगारी दोनों को और बढ़ाने वाला साबित होगा।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि केंद्र सरकार का बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इस बजट में न किसानों के लिए एमएसपी पर कोई ठोस घोषणा की गई और न ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों या उद्योग एवं टैक्स में किसी तरह की राहत दी गई। पंजाब की आर्थिक मजबूती के लिए इस बजट में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने आगे लिखा कि हर बार की तरह इस बार भी पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। पंजाब के लोग मेहनती और उत्साही हैं। हम सब मिलकर पंजाब को दोबारा मजबूती से अपने पैरों पर खड़ा करके ही रहेंगे।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,547
Messages
9,584
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top