रक्षा खडसे ने सराहा बजट: "युवाओं के सपनों को साकार करेगा यह बजट, 'विकसित भारत' की दिशा में मील का पत्थर"

युवाओं को ध्यान में रखकर आम बजट पेश किया गया: रक्षा खडसे


नई दिल्ली, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश किया। इस बीच केंद्रीय खेल एवं रक्षा मामलों की राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने आईएएनएस से बात करते हुए केंद्रीय बजट की तारीफ की और इसे देश के आम लोगों नागरिकों के लिए समर्पित बताया।

रक्षा खडसे ने कहा, "खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है, जिसके लिए मैं केंद्रीय मंत्रिमंडल को धन्यवाद प्रकट करती हूं। मैं पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि उन्होंने हमारे युवा मंत्रालय के माध्यम से विकसित भारत, यंग डायलॉग प्रोग्राम, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ था, वहां पर युवाओं ने जो विचार रखे थे, उन विचारों के साथ इस बजट को लाया गया है।"

उन्होंने कहा, "सभी सेक्टर पर ध्यान रखा गया है। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया गया है, जिसके आगे बढ़ने से हमारे देश में युवाओं के लिए नौकरियां बढ़ेंगी। इससे हमारे देश के युवाओं को फायदा तो होगा ही, साथ ही इंटरनेशनल में एक्सपोर्ट के भी अवसर बढ़ेंगे, और हमारे देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ सकती है। जब हम विकसित भारत बनाने की बात करते हैं तो उसको ध्यान में रखकर सभी युवाओं और उनके विचारों को साथ में लेकर सभी क्षेत्र को आगे बढ़ाने का प्रावधान इस बजट के माध्यम से दिख रहा है। एमएसएमई, वुमेन इम्पॉवरमेंट, एग्रीकल्चर, या मेडिकल हब—इन सभी पर विशेष ध्यान दिया गया है।"

रक्षा खडसे ने कहा, "पर्यटन को लेकर बात हुई है। रेलवे के विकास पर ध्यान रखा गया है। मुंबई, पुणे और हैदराबाद का कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे महाराष्ट्र को भी विकास का एक अच्छा मौका मिल सकता है। आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में भी बदलाव देखने को मिलेगा। युवाओं में स्किल पैदा करने पर फोकस हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "साथ ही बजट में खेल को लेकर विशेष प्रावधान देखने को मिला है। खेलो इंडिया मिशन की शुरुआत होने वाली है। यह पहले भी था, लेकिन इसमें और भी सुधार किया गया है। स्पोर्ट्स-साइंस सेक्टर को आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है। स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चर एक नया सेक्टर है, जो आगे आते हुए दिखाई दे रहा है। इससे नौकरी के अवसर बढ़ेंगे और स्पोर्ट्स कल्चर भी बढ़ेगा।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top