बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा आज से, 13 लाख छात्रों के लिए 1762 केंद्र, कदाचारमुक्त एग्जाम के लिए पुख्ता तैयारी

बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए बनाए गए 1762 एग्जाम सेंटर


‎पटना, 1 फरवरी। बिहार में सोमवार से 12वीं यानी इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में कुल 13.17 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

13 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा के कदाचारमुक्त कराने के लिए बीएसईबी ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ‎ ‎इस परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी समेत तमाम प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक जिला में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां केवल छात्राएं शामिल होंगी। ‎दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएगी।

पाली का समय सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक रखा गया है, जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक रखा गया है। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए पहले 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

‎पहले दिन पहली पाली में जीव विज्ञान और दर्शन शास्त्र की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में कला संकाय और वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अर्थशास्त्र की परीक्षा होनी है।

‎परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य गेट बंद किया जाएगा। देर से पहुंचने या जबरन प्रवेश करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में अनधिकृत प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित किए गए हैं। ‎ ‎बोर्ड द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा केंद्र पर बिलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो परीक्षार्थी केंद्र में जबरदस्ती या अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करेंगे, उन्हें दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा और उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। ‎ ‎
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,547
Messages
9,584
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top