रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की नई उम्मीद! अमेरिका की मध्यस्थता में अबू धाबी में अगले दौर की अहम वार्ता शुरू

रूस-यूक्रेन और अमेरिका के बीच बुधवार को होगी अगले राउंड की त्रिपक्षीय वार्ता


नई दिल्ली, 1 फरवरी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने जानकारी दी है कि रूस के साथ जारी जंग को रोकने के लिए अगली बातचीत अबू धाबी में शुरू होगी। अमेरिका की मौजूदगी में यह बातचीत बुधवार से शुरू होने वाली है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लिखा, "अगली मीटिंग की तारीखें तय हो गई हैं, 4 और 5 फरवरी को अबू धाबी में। यूक्रेन एक अहम बातचीत के लिए तैयार है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इसका नतीजा हमें युद्ध के असली और सम्मानजनक अंत के करीब ले आए।"

इससे पहले यूक्रेन, रूस और अमेरिका ने 23-24 जनवरी को अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में दो दिनों में त्रिपक्षीय शांति बातचीत पूरी की थी। यूक्रेन ने इस बातचीत को कंस्ट्रक्टिव बताया।

अमेरिका लगातार कोशिश कर रहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच शांति स्थापित करने को लेकर बात बन जाए। हालांकि, यह रास्ता इतना भी आसान नहीं नजर आ रहा है।

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन को पर्सनली फोन किया और उन्हें यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए कहा। हाल ही में यूएन न्यूज ने जानकारी दी कि रूस ने यूक्रेन के एनर्जी ग्रिड को निशाना बनाया है।

डीडब्ल्यू की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड को निशाना बनाकर हमले किए। इस वजह से वहां पर रहने वाले आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। लोगों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। एनर्जी ग्रिड को नुकसान पहुंचाए जाने की वजह से और भारी बर्फबारी और ठंड में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

एक और इलाके के गवर्नर, इवान फेडोरोव, ने पहले बताया था कि रूसी हवाई हमलों के बाद दक्षिण-पूर्वी जापोरिझिझिया इलाके में करीब 60,000 लोगों के घरों में बिजली नहीं थी।

इससे पहले शांति वार्ता की उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, "मुझे लगता है कि उनके पास एक मौका है। जेलेंस्की और पुतिन एक-दूसरे से नफरत करते हैं।"

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच दुश्मनी की वजह से यह लड़ाई खास तौर पर मुश्किल रही है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top