सोने और चांदी खरीदारों के लिए बड़ी राहत, कीमतें करीब 74,000 रुपए तक कम हुईं

सोने और चांदी खरीदारों के लिए बड़ी राहत, कीमतें करीब 74,000 रुपए तक कम हुईं


नई दिल्ली, 1 फरवरी। सोने और चांदी की कीमतों में रविवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे सोने की कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.70 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, चांदी की कीमत 73,599 रुपए कम होकर 2,65,751 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 3,39,350 रुपए प्रति किलो थी।

24 कैरेट सोने का दाम 17,098 रुपए कम होकर 1,48,697 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,65,795 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने का दाम 1,65,131 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,36,206 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,11,523 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,24,346 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1,48,104 रुपए और चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2,65,652 रुपए था।

बजट के चलते कमोडिटी मार्केट में रविवार को स्पेशल सेशन रखा गया था, जिस कारण आज सोने और चांदी की नई कीमतें अपडेट हुई हैं।

रविवार के कारण अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट बंद है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली थी। इस दौरान कॉमेक्स पर सोने की कीमत 609.70 डॉलर प्रति औंस या 11.39 प्रतिशत कम होकर 4,745.10 डॉलर प्रति औंस हो गई है। चांदी की कीमत 35.89 डॉलर प्रति औंस या 31.37 प्रतिशत कम होकर 78.531 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के पीछे कई कारक हैं। इसमें अमेरिकी डॉलर का मजबूत होने, फेड की ओर से ब्याज दरों को जनवरी में स्थिर और अमेरिकी फेड प्रमुख का बदलना शामिल है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,547
Messages
9,584
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top