जम्मू-कश्मीर: रियासी में बजट का जोरदार स्वागत, युवाओं के लिए रोजगार की नई राहें, लोगों ने बताया संतुलित व प्रगतिशील

जम्मू-कश्मीर: युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, रियासी के लोगों ने बताया संतुलित बजट


रियासी, 1 फरवरी। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थानीय लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि यह बजट आम आदमी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें मिडिल क्लास, किसान, युवा और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता दी गई है।

कई स्थानीय लोगों ने बजट का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बढ़ती महंगाई से भी कुछ राहत मिलेगी।

रियासी के स्थानीय नागरिकों ने आईएएनएस से बातचीत में बजट को संतुलित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया। अमित शर्मा ने कहा कि बजट विशेष रूप से युवाओं के लिए बेहतर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए कई नई योजनाएं लाई जा रही हैं और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने पर खास जोर दिया गया है। सरकार की योजना चैंपियन एमएसएमई विकसित करने की है, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले उद्यमों को विशेष रियायतें दी जाएंगी। इसके अलावा हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा की गई है।

उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है। साथ ही इस बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उनके अनुसार, सरकार ने इस साल भी एक अच्छा और दूरदर्शी बजट पेश किया है।

एक अन्य स्थानीय नागरिक ने कहा कि वे सुबह से ही बजट पेश होने का इंतजार कर रहे थे और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक संतुलित बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों सहित समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था करने का फैसला एक अहम कदम है। इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भी बेहतर योजनाएं तैयार की गई हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ने कहा कि इस बार का केंद्रीय बजट जम्मू-कश्मीर के लिए खास महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि बजट में पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में इको-फ्रेंडली माउंटेन ट्रेल विकसित करने का फैसला बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि बादाम और अखरोट की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। लेह पैलेस को सांस्कृतिक विरासत के रूप में पर्यटन के लिए विकसित करने का फैसला क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,547
Messages
9,584
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top