सुरेश खन्ना का ऐलान: यह बजट UP की युवा शक्ति और विकास को देगा नई उड़ान, अवसर अपार

बजट से युवा शक्ति और उत्तर प्रदेश के विकास को मिलेगी नई दिशा: सुरेश खन्ना


लखनऊ, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों से बात करते हुए आम बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने युवा-शक्ति बजट वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किया, जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

सुरेश खन्ना ने कहा, "यह बजट उत्तर प्रदेश के संतुलित और तेज विकास को नई दिशा देने वाला बजट है। बजट में पूंजीगत व्यय में वृद्धि से उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब, रेलवे और शहरी आधारभूत ढांचे के समूचे विकास को गति मिलेगी, जिससे निवेश के नए द्वार खुलेंगे।"

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि औद्योगिक प्रोत्साहन और एमएसएमई समर्थन से छोटे और मध्यम उद्योगों को गति मिलेगी, जिससे स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मैं डिजिटल नॉलेज ग्रिड की स्थापना की घोषणा का स्वागत करता हूं। खासतौर पर यह युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।"

मंत्री ने कहा, "पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 15 ऐतिहासिक शहरों को बढ़ावा देने और 10,000 टूरिस्ट गाइड बनाए जाने के निर्णय का भी हम स्वागत करते हैं। एआई हब और 40,000 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर पर खर्च किए जाने के निर्णय का भी हम स्वागत करते हैं। कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए 20,000 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान है। इससे खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले शहरों को राहत मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर, विशेष रूप से दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी मार्ग, जलमार्ग परियोजनाओं और रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय से देश की कनेक्टविटी, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी, जिससे वाराणसी जैसे ऐतिहासिक केंद्रों का और भी विकास होगा।"

सुरेश खन्ना ने कहा, "हम एम्स के तर्ज पर आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाने का भी स्वागत करते हैं। साथ ही बुजुर्गों के लिए 1.5 लाख केयर गिवर बनाए जाने और हर जिले में महिला हॉस्टल बनाए जाने के निर्णय पर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। कैंसर, शुगर समेत 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता किया गया है। इसके साथ ही सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी, मोबाइल बैटरी, लेदर गुड्स और खेल-कूद के सामान भी सस्ते किए गए हैं, जिससे विशेष रूप से महंगाई को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top