बीफ विवाद में यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती पर कानूनी शिकंजा, दंगा भड़काने की शिकायत दर्ज: अब खुद फंसे

बीफ विवाद: यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज


कोलकाता, 1 फरवरी। पार्क स्ट्रीट इलाके के एक रेस्तरां में मटन की बजाय बीफ परोसने का आरोप लगाने वाले यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती अब कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जॉयराज भट्टाचार्जी नाम के एक व्यक्ति ने शनिवार रात पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में चक्रवर्ती के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, चक्रवर्ती पर साजिश रचकर दंगा भड़काने का आरोप है। उस व्यक्ति ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि मैंने एक खास इन्फ्लुएंसर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

शनिवार को, कोलकाता पुलिस ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में स्थित एक लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां के एक कर्मचारी को यूट्यूबर को मटन के बजाय बीफ परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी यूट्यूबर द्वारा शुक्रवार रात पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

वेटर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाना, उनके धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया। अदालत में पेश किए जाने पर गिरफ्तार आरोपी शेख नासिरुद्दीन को जमानत नहीं मिली।

पता चला है कि सायक शुक्रवार रात अपने दो दोस्तों के साथ मशहूर बार-कम-रेस्तरां ओलीपब गए थे। उनकी शिकायत के अनुसार, उन्होंने मटन स्टेक की एक प्लेट मंगवाई थी। हालांकि, उन्हें कथित तौर पर मटन के बजाय बीफ परोसा गया।

घटना के बाद, सायक ने घटना और रेस्तरां के वेटर और मैनेजर के साथ हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

फेसबुक पर साझा किए गए वीडियो में सायक ने अपनी आपबीती सुनाई। वीडियो में वह कह रहे हैं कि उन्होंने और उनके दोस्तों ने मटन ऑर्डर किया था, लेकिन रेस्टोरेंट के वेटर ने उन्हें बीफ परोस दिया।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,709
Messages
9,746
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top