बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली


कानपुर, 1 फरवरी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया।

उद्यमियों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस बार बजट की खास बात यह है कि अगर आम आदमी को कुछ नहीं दिया गया है, तो उनसे कुछ लिया भी नहीं गया है। इस बजट में दीर्घकालिक परियोजनाओं को कैसे धरातल पर उतारा जाए, इस पर विशेष ध्यान रखा गया है। कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि इस बजट में सभी के हितों को प्राथमिकता दी गई है। इसके असर धीरे-धीरे दिखेंगे।

उद्यमियों का कहना है कि सरकार में एमएसएमई का भी विशेष ध्यान रखा है। हमें यह समझना होगा कि एमएसएमई सभी इंडस्ट्री की बैक बोन है, जब तक यह नहीं बढ़ेगी, तब तक अन्य इंडस्ट्री में किसी भी प्रकार की सकारात्मक स्थिति पैदा होने के आसार नहीं हैं। अभी टेक्सटाइल पार्क बनाने की बात हो रही है। अब इससे जुड़े अन्य कंपनियों को फायदा पहुंचेगा। एमएसएमई के लिए इक्वटी ग्रोथ फंड 10 हजार करोड़ बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा, ट्रेड गारंटी स्कीम बढ़ाई गई है। यह एक अच्छा कदम है।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर बजट में छोटी-छोटी चीजें और हो जातीं तो आज स्थिति ऐसी नहीं रहती। जैसे, बैंक गारंटी का एक्जेम्पसन कर दिया गया होता या जीएसटी में थोड़ा रिलेक्शन कर दिया गया होता। अगर ऐसा कुछ किया गया होता, तो बजट में चार चांद लग जाते। हालांकि, बजट ठीक है। इसमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है। इस बार बजट में भविष्यन्मुखी योजनाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें यह खाका तैयार किया गया है कि आने वाले दिनों में हमारा देश कैसा रहेगा?

एक अन्य उद्यमी ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के बाद भी अगर भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ रही है। जीडीपी में वृद्धि देखने को मिल रही है, तो निश्चित तौर पर केंद्र सरकार की ओर से ऐसे कदम उठाए गए हैं, जिससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति को फायदा मिल रहा है। इस सरकार के शासनकाल में बुनियादी विकास को नई गति मिलेगी। पहले जहां पर बुनियादी संरचनाओं की स्थिति खराब थी, अब उसकी स्थिति दुरुस्त हो चुकी है। हर बजट पिछले बजट की तुलना में बेहतर ही है।

उद्यमी ने भी बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार अब यह देख रही है कि इस देश का निचले तबके में रहने वाला आदमी को हर प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। मध्यमवर्गीय परिवार पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है और रही बात बड़े आदमी की, तो वो बड़ा है ही। अब सरकार का मुख्य उद्देश्य अपने देश को बाहरी नकारात्मक शक्तियों से बचाना है। यह बजट ठीक है । इसमें ऐसा कुछ खराब नहीं है। एमएसएमई के लिए भी इस बजट में कुछ खास नहीं है।

एक अन्य उद्यमी ने कहा कि यह बजट अच्छा है। लेकिन, खासकर कानपुर के लिए काफी अच्छा है। दिल्ली से वाराणसी के लिए बुलेट ट्रेन का ऐलान किया गया है, जो कि कानपुर होते हुए ही जाएगा। यह कानपुर के लोगों के लिए सकारात्मक पहलू के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। एक्सपोर्ट के लिए यह बजट काफी अच्छा है। पहले जिस तरह की समस्याएं आती थीं, अब इस बजट में जिस तरह के प्रावधान किए गए हैं, अब नहीं आएंगे। एफटीए करने के बाद प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में अगर प्रक्रिया सरल नहीं होंगी।

एक अन्य उद्यमी ने कहा कि कस्टम कानून आयातक और निर्यातक के लिए अहम होता है। इसमें कई ऐसी चीजें थीं, जिससे आयतक और निर्यातक को दिक्कत होती थी। लेकिन, अब बजट में इसे दूर करने की कोशिश की गई। शहर के लिए भी यह बजट अच्छा रहेगा। आयात और निर्यात आसान रहेंगे, तो व्यापार बढ़ेगा। इससे लेदर इंडस्ट्री को फायदा होगा।

साथ ही, उन्होंने टैरिफ को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि टैरिफ को लेकर बजट के जरिए दूर नहीं किया जाएगा। यह सरकार की समस्या है। इसका समाधान समुचित संवाद से ही होगा। वहीं, पहले एमएसएमई को लेकर समस्या थी कि अगर 45 दिनों के अंदर पेमेंट नहीं करते हैं, तो उसका एडिशन इनकम टैक्स में एड हो जाता है। हमारी मांग थी कि इसे समाप्त किया जाए, लेकिन अभी तक वो नहीं किया गया है। यह अपने आप में एक निराशा की बात है। जीएसटी को लेकर सितंबर में राहत दी जा चुकी थी, तो अब इसे लेकर एमएसएमई में कुछ बचा नहीं था। हम लोग तो यही चाहते हैं कि प्रतिदिन किसी प्रकार का कोई न कोई सुधार होता रहे।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,670
Messages
2,702
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top