वाराणसी के उद्यमियों को भाया केंद्रीय बजट 2026, बोले- पर्यटन होगा नया ग्रोथ इंजन, खुलेंगे लाखों रोजगार

वाराणसी : केद्रीय बजट 2026 से उद्यमियों में उत्साह, कहा- देश के विकास को देगा नई दिशा


वाराणसी, 1 फरवरी। वाराणसी के उद्यमियों ने केंद्रीय बजट 2026 को उत्साहजनक और संतुलित बताया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट आर्थिक सुधार, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि इस बजट में टूरिज्म सेक्टर के लिए काफी अनाउंसमेंट किए गए हैं। खासकर भारत को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाने की दिशा में पांच अलग-अलग रीजन में पूरे सेटअप और इंस्टीट्यूट बनाने की योजना है, जिसमें प्राइवेट पार्टनरशिप भी होगी। इससे इंटरनेशनल टूरिस्ट बड़ी संख्या में भारत आएंगे। इसके अलावा, बुद्धिस्ट सर्किट के डेवलपमेंट की बात भी हुई है, जो टूरिज्म के लिए बहुत अच्छा कदम है। हाई-स्पीड ट्रेनें सात प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन को कनेक्ट करेंगी और नॉर्थ ईस्ट, उत्तराखंड, हिमाचल जैसी जगहों के एडवेंचर और इको-टूरिज्म प्वाइंट्स को जोड़ेंगी।

डिडवानिया ग्रुप के चेयरमैन अनुज डिडवानिया ने बजट को बहुत संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि यह देश को विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उनके मुताबिक, 7 लाख से 12 लाख रुपए तक की टैक्स छूट रियल एस्टेट सेक्टर को सीधे लाभ पहुंचाएगी और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए फ्लैट खरीदना आसान होगा। एक लाख करोड़ रुपए का फंड रियल एस्टेट को बूस्ट करेगा और 15,000 करोड़ रुपए निम्न वर्ग के लोगों के लिए आवंटित किए गए हैं, जिससे सीधे उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को विकास के रास्ते पर ले जाएगा।

आईआईए वाराणसी चैप्टर के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने बताया कि बजट एमएसएमई यानी इंडस्ट्रीज़ पर फोकस है। 10,000 करोड़ रुपए टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और पावर डेवलपमेंट के लिए अलॉट किए गए हैं। इसके अलावा शिपिंग, कॉरिडोर, आयुर्वेदिक और महिलाओं के हॉस्पिटल, सड़कें और टूरिज्म भी कवर किए गए हैं। उनका कहना है कि बजट पूरी तरह से बैलेंस्ड है और उम्मीद से बेहतर है।

सीए मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस बार का बजट ग्रोथ ओरिएंटेड है और कैपिटल एक्सपेंडिचर 12.2 लाख करोड़ रुपए रखा गया है, जिससे हर सेक्टर को फायदा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि टैक्स सिम्पलीफिकेशन, टीडीएस और टीसीएस रेट्स में सुधार और ऑनलाइन एप्लिकेशन जैसी सुविधाएं छोटे बिजनेसमैन के लिए बहुत मददगार होंगी।

वाराणसी से चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित कपूर ने कहा कि बजट लगभग हर सेक्टर के लिए अच्छा है। मैन्युफैक्चरिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और टूरिज्म के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। हालांकि इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन टीडीएस और टीसीएस रेट्स में सुधार किया गया है। कुल मिलाकर यह बजट व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम जनता सभी के लिए संतुलित, विकासोन्मुख और प्रगतिशील है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top