बजट 2026: उद्यमियों ने सराहा ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट, बताया हर वर्ग के लिए लाभकारी; मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत

वर्ष 2026 का बजट हर वर्ग के लिए लाभकारी, ऐतिहासिक और दूरदर्शी : उद्यमी वर्ग


नोएडा, 1 फरवरी। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रस्तुत किए गए आम बजट को देश के सभी वर्गों के लिए लाभकारी, ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया जा रहा है। 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार लोकसभा सदन में बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

इस अवसर पर उद्यमी, व्यापारी और औद्योगिक संगठनों ने सरकार का आभार जताते हुए बजट की जमकर सराहना की। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नाहटा ने कहा कि वर्ष 2026 का बजट देश के उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों, मछुआरों, मजदूरों, कर्मचारियों, छात्रों, महिलाओं और युवाओं सहित समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बजट में कर निर्धारण में राहत देकर मध्यम वर्ग और व्यवसायियों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही चमड़ा उद्योग को बढ़ावा देने, आयुर्वेदिक शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, और नए जल मार्गों के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान देश के बुनियादी ढांचे को नई गति देंगे।

बजट में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की दवाओं की कीमतों में कमी, सोलर पैनल पर विशेष छूट, ड्रायफ्रूट्स की खेती और उत्पादन बढ़ाने पर जोर, तथा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को प्राथमिकता देकर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को भी महत्व दिया गया है। इसके अलावा अप्रैल 2026 से कर निर्धारण के लिए नई और सरल कर नीति, नई सड़कों, गर्ल्स हॉस्टल, यूनिवर्सिटी टाउनशिप और शहरी विकास से जुड़े प्रावधानों से शिक्षा, आवास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

सुरेन्द्र सिंह नाहटा ने कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक विकास को गति देगा बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी सशक्त बनाएगा। उन्होंने उद्यमियों की ओर से प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस शानदार और सर्वसमावेशी बजट के लिए बधाई दी।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,646
Messages
2,678
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top