केंद्रीय बजट 2026: निर्मला सीतारमण ने खोली सौगातों की पोटली, यूपी को मिले इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

केंद्रीय बजट 2026: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तर प्रदेश के लिए कई घोषणाएं कीं


नई दिल्ली, 1 फरवरी। केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश के लिए राज्य के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास और वाराणसी में रेल कॉरिडोर समेत कई घोषणाएं की गई हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय रूप से यात्री प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए शहरों के बीच 'विकास संयोजक' के रूप में सात उच्च-गति रेल कॉरीडोर बनाए जाएंगे, जिनमें दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर विकसित भी शामिल है।

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट का तीसरा कर्तव्य, जो 'सबका साथ-सबका विकास' के दृष्टिकोण के अनुरूप है, यह सुनिश्चित करता है कि किसानों की आय में वृद्धि हो, दिव्‍यांगजन सशक्‍त बनें, मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य और ट्रॉमा केयर तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कमजोर समूहों का सशक्तिकरण हो, विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाकर पूर्वोदय राज्‍यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र की ओर ध्‍यान केंद्रित हो। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में वाराणसी में पानी के जहाजों की मरम्मत के लिए पोर्ट बनाने का भी ऐलान किया।

लखपति दीदी के बाद अब ग्रामीण महिलाओं के लिए 'शी मार्ट' बनेंगे। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि लखपति दीदी कार्यक्रम की सफलता से आगे बढ़ते हुए महिलाओं को ऋण आधारित आजीविका से उद्यमों का स्वामी बनने के लिए अगला कदम उठाने में मदद करने का प्रस्ताव किया जाता है। संवर्धित और नवाचार वित्तपोषित लिखतों के माध्यम से क्लस्टर स्तरीय संघों के भीतर सामुदायिक स्वामित्व वाले खुदरा आउटलेट के रूप में स्व-सहायता उद्यम (शी) मार्ट स्थापित किए जाएंगे।

बजट में घोषणा की गई कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर भी खोले जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर भारत में मानसिक स्वास्थ्य के लिए कोई राष्ट्रीय संस्थान नहीं है। इसीलिए हम निमहांस-2 की स्थापना करेंगे। आपातकालीन स्थिति में परिवारों, विशेष रूप से गरीब और कमजोर लोगों को अप्रत्याशित व्यय का सामना करना पड़ता है। हम 50 प्रतिशत जिला अस्पतालों में आपातकालीन और ट्रॉमा केयर केंद्रों की स्थापना करके इन क्षमताओं को सुदृढ़ करेंगे और उन्हें बढ़ाएंगे।

केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक है, जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top