सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: बजट 2026 'विकसित भारत' की नींव, दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल को बताया ऐतिहासिक सौगात

बजट 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने बताया 'विकसित भारत' की नींव, दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल को कहा ऐतिहासिक


नई दिल्ली, 1 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत 2047 का विजन बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पीएम मोदी के 'विकसित भारत 2047' के सपनों और विजन को दिखाता है और उस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाता है।

रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं। आज हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट पेश किया गया। इस बजट ने समाज के हर वर्ग को छुआ है और बिजनेस में नए आयामों को खोजने के लिए प्रोत्साहित किया है। जिस तरह से बजट ने हर सेगमेंट को अलग-अलग संबोधित किया है, वह तारीफ के काबिल है।"

उन्होंने कहा कि यह बजट, खासकर युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने पर जोर और हमारी सांस्कृतिक विरासत को बचाने और उसे एक जीवंत पर्यटन उद्योग में विकसित करने पर फोकस, सच में बहुत प्रभावशाली था।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली से वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण, विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह केवल रेल परियोजना नहीं, बल्कि गति, प्रगति और जनविश्वास का सशक्त प्रतीक है। इससे दिल्ली की कनेक्टिविटी नए स्तर पर पहुंचेगी। पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी, युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार अवसर बनेंगे और व्यापार करने में आसानी को मजबूत आधार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ दिल्ली राष्ट्रीय विकास की धुरी के रूप में और सशक्त होगी। साथ ही विकसित भारत बजट युवा शक्ति से प्रेरित और तीन कर्तव्यों पर आधारित बजट है। पहला, आर्थिक वृद्धि को गति देना। निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत आधार देकर विकास को स्थायी और व्यापक बनाने पर जोर है।

दूसरा, जनता की उम्मीदों को पूरा करना। आम नागरिक के जीवन को सरल, सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए सुविधाएं और अवसर बढ़ाए गए हैं।

तीसरा, सबका साथ सबका विकास। यह सुनिश्चित किया गया है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। यह बजट केवल आज की जरूरतों का समाधान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव है।

वहीं बिहार भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार भाजपा संगठन प्रभारी भीकू भाई दलसानिया के साथ बजट पेश होते हुए देखा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने 2047 का भारत कैसा होगा, तीन कर्तव्यों के बारे में बताया। कई योजनाएं दी गई हैं। हाई-स्पीड रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर, मछली पालन और जलमार्ग की परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन कर्तव्यों, हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट, मेडिकल इंफ्रा और अस्पतालों की स्थापना के बारे में बात की। मैं विकसित भारत की नींव रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद और बधाई देता हूं।"
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,646
Messages
2,678
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top