ऐश्वर्या राय का ये हुनर देख आप भी होंगे हैरान! चंद्रचूड़ संग मधुर आवाज में गाया 'मेरी सांसों में बसा है'

ऐश्वर्या राय ने दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट, चंद्रचूड़ सिंह संग गाया 'मेरी सांसों में बसा है' गाना


मुंबई, 1 फरवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा से ही अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती रही हैं। लेकिन एक पुराने चैट शो में उन्होंने अपनी छुपी हुई प्रतिभा का खुलासा किया। इस बार फैंस ने सिर्फ उनकी अदाकारी ही नहीं, बल्कि उनकी मधुर आवाज की तारीफ भी की।

चैट शो 'जीना इसी का नाम है' के एक एपिसोड में वह अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के साथ पहुंची। इस दौरान होस्ट फारूक शेख के साथ हल्की-फुल्की मस्ती की।

एपिसोड में जब होस्ट ने चंद्रचूड़ सिंह से फिल्म 'जोश' की शूटिंग के दौरान कोई मजेदार या खास किस्सा साझा करने के लिए कहा, तो उन्होंने एक रहस्य का खुलासा किया।

चंद्रचूड़ ने बताया कि ऐश्वर्या राय गायन में भी बेहद अच्छी हैं, और यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने कहा, "ऐश्वर्या जितनी सुंदर दिखतीं हैं, उससे भी सुंदर उनकी गायन शैली है। उनकी आवाज बेहद मधुर है।"

चंद्रचूड़ के इस खुलासे के बाद वहां मौजूद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई और सभी ने उनसे कुछ गाने की सिफारिश की। इस पर ऐश्वर्या ने हंसते हुए कहा कि असल में गाना तो चंद्रचूड़ ही अच्छे से गाते हैं।

इसके बाद होस्ट ने दोनों से आग्रह किया कि वे लोगों की डिमांड पर कुछ गाकर दिखाएं, तो ऐश्वर्या ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'और प्यार हो गया' का गाना 'मेरी सासों में बसा है तेरा ही एक नाम' को बेहद खूबसूरती के साथ गाया।

ऐश्वर्या की आवाज ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें उनका साथ चंद्रचूड़ सिंह ने भी दिया।

एपिसोड के दौरान फारूक शेख ने चंद्रचूड़ सिंह से ऐश्वर्या के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा, ''वह बेहद दयालु और सपोर्टिव हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक बड़ा सौभाग्य था और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। वह सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि समझदार और सुलझी हुई इंसान हैं।''

बता दें कि फिल्म 'जोश' 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मंसूर खान ने किया था। इसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भाई-बहन के किरदार में थे, जबकि ऐश्वर्या और चंद्रचूड़ रोमांटिक जोड़ी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ शरद कपूर और प्रिया गिल भी मुख्य भूमिकाओं में थे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top