मुंबई: रोहित शेट्टी के 'शेट्टी टावर' पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, घर पर मिले ताबड़तोड़ फायरिंग के निशान

निर्देशक रोहित के 'शेट्टी टावर' पर मिले फायरिंग के खोखे, घर पर गोलीबारी के निशान


मुंबई, 1 फरवरी। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास 'शेट्टी टावर' के बाहर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया। यह वारदात रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुई।

जांच में पुलिस को रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दिए। वहीं फोरेंसिक टीम ने गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा किया। जानकारी के अनुसार, हमलावरों की संख्या और उनके वाहन का पता अभी तक नहीं चल सका है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के लिए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने आसपास की इमारतों और 'शेट्टी टावर' के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से गोलियों के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए।

पुलिस ने बताया कि रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।

जुहू पुलिस और क्राइम ब्रांच मिलकर फायरिंग के हर पहलू को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर किसी पर निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच जारी है और इस बात की तहकीकात की जा रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,564
Messages
2,596
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top