मनोज तिवारी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की झड़ी, भाजपा नेताओं ने कहा- आप हैं सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी

मनोज तिवारी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी


नई दिल्ली, 1 फरवरी। भाजपा नेता और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद रवि किशन और कई अन्य नेताओं ने मनोज तिवारी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए दीर्घायु, स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।"

भाजपा सांसद रवि किशन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी, भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! बाबा महाकाल जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूं।"

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा से परिपूर्ण रहें तथा राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर अपना अमूल्य योगदान देते रहें।"

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "उत्तर पूर्वी दिल्ली से माननीय सांसद मनोज तिवारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top