बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कड़ी टक्कर, जानें सनी-रानी में किसने गाड़ा जीत का झंडा?

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3', जानें किसने मचाया धमाल


मुंबई, 1 फरवरी। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। दोनों ही फिल्में अलग-अलग शैली की हैं, लेकिन दोनों ने अपनी कहानी, स्टार कास्ट और दर्शकों के इमोशंस को पकड़ने की कोशिश की है। एक तरफ जहां 'बॉर्डर 2' एक एक्शन वॉर फिल्म है, वहीं दूसरी तरफ, 'मर्दानी 3' बढ़ते अपराध को उजागर करने वाली कहानी है। दोनों फिल्मों का कलेक्शन दमदार है।

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का जलवा जारी है। फिल्म ने 23 जनवरी को रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींचा। पहले दिन इसने 30 करोड़ रुपए कमाए और दूसरे दिन यानी शनिवार को 36.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपए कमाए, जबकि चौथे दिन यह आंकड़ा 59 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। पांचवें दिन 20 करोड़ और छठे दिन 13 करोड़ की कमाई रही। सातवें दिन यह आंकड़ा 11.25 करोड़ रुपए तक गिर गया। पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपए रहा। दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपए और नौवें दिन 17.75 करोड़ रुपए कमाए, जिससे कुल कमाई 252.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। यह फिल्म 275 करोड़ रुपए के बजट में बनी है और अब मुनाफा कमाने की दिशा में बढ़ रही है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो 'बॉर्डर 2' ने दुनिया भर में 344 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। भारत में ग्रॉस कलेक्शन 302.25 करोड़ रुपए तक पहुंचा। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। इसमें भी देशभक्ति को प्रमुखता से दिखाया गया है।

'मर्दानी 3' ने भी अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की। फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई और पहले दिन 4 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई। दूसरे दिन यह 6 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल रही। फिल्म की कहानी शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एनआईए के साथ काम कर रही होती हैं और छोटी बच्चियों के लापता होने वाले मामलों की जांच करती हैं। जांच के दौरान पता चलता है कि इसके पीछे एक मानव तस्करी गिरोह है। इसमें रानी मुखर्जी, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोड़ीवाला और प्रजेश कश्यप जैसे कलाकार हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top