प्रो रेसलिंग लीग 2026 फाइनल: ओलिंपिक पदक विजेता को हराने को तैयार दिल्ली की अंजलि, बोलीं- 'जीत मेरी ही'

प्रो रेसलिंग लीग 2026: 'मुझे जीत का भरोसा', हरियाणा की इरीना के खिलाफ फाइनल से पहले बोलीं दिल्ली की अंजलि


नोएडा, 1 फरवरी। दिल्ली दंगल वॉरियर्स की अंजलि रविवार को प्रो रेसलिंग लीग 2026 के फाइनल में हरियाणा थंडर्स की इरीना कोलियाडेंको के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हैं। दिल्ली की पहलवान ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहलवान को हराने का भरोसा जताया।

दिल्ली ने यहां नोएडा स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में महाराष्ट्र केसरी को 5-4 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अंजलि ने दिल्ली को शुरुआती बढ़त दिलाई थी, लेकिन जल्द ही टाई महाराष्ट्र के पक्ष में हो गया, जिसके बाद दिल्ली ने शानदार वापसी की।

अंजलि के जरिए शुरुआती बढ़त लेने के बाद, दिल्ली पीछे हो गई, लेकिन शुभम कौशिक के प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन से पासा पलटा। अनास्तासिया अल्पीयेवा और वफाइपुर हादी बख्तियार की अहम जीत, और फिर तुरान बायरामोव की क्राइटेरिया पर अहम जीत, ने आखिरकार हरियाणा थंडर्स के खिलाफ फाइनल में दिल्ली की जगह पक्की कर दी। मनीषा भानवाला को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।

अंजलि ने आईएएनएस को बताया, "हमें पता था कि हम आज जीतने वाले हैं। टीम में जीत का आत्मविश्वास था।"

फाइनल में अपनी विपक्षी पहलवान का नाम कन्फर्म होने के बाद अंजलि ने कहा, "जब मुझे अपने फाइनल के विपक्षी पहलवान इरीना कोलियाडेंको के बारे में पता चला, तो मुझे लगा कि थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन मुझे भरोसा है कि मैं जीत जाऊंगी।"

फाइनल की रणनीति पर अंजलि ने कहा, "मैं फिलहाल कुछ नहीं बता पाऊंगी। हमारे कोच हमें बताएंगे कि हमें क्या करना है और क्या नहीं करना है। हम सब टीम होटल में मिलेंगे और फाइनल के लिए अपनी योजना पर बात करेंगे।"
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,533
Messages
2,565
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top