प्रो रेसलिंग लीग: दिल्ली दंगल वॉरियर्स का दम, रोमांचक जीत से फाइनल में हरियाणा थंडर्स से जंग

प्रो रेसलिंग लीग 2026: फाइनल में दिल्ली दंगल वॉरियर्स की एंट्री, हरियाणा थंडर्स से होगा खिताबी मुकाबला


नोएडा, 1 फरवरी। प्रो रेसलिंग लीग 2026 का दूसरा सेमीफाइनल शनिवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने महाराष्ट्र केसरी को 5-4 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबला आखिरी क्षणों तक उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन दबाव में दिल्ली के पहलवानों ने बेहतरीन संयम और जुझारूपन दिखाया।

मुकाबले की शुरुआत 62 किग्रा महिला वर्ग से हुई, जहां दिल्ली की अंजलि ने डुडोवा बिल्याना जिवकोवा को 12-4 से हराकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। पावर मिनट के दौरान उनके टेकडाउन और चार-पॉइंट मूव ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि महाराष्ट्र ने तुरंत वापसी की। 57 किग्रा महिला वर्ग में मनीषा भानवाला ने कार्ला गोडिनेज गोंजालेज को 15-0 की टेक्निकल सुपीरियोरिटी से हराकर स्कोर बराबर कर दिया।

इसके बाद महाराष्ट्र ने हैवीवेट मुकाबले में बढ़त बना ली। कप्तान रॉबर्ट बारन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोनक को 11-1 से हराया। 53 किग्रा महिला वर्ग में निशु भानवाला ने दिल्ली की सारिका के खिलाफ 7-6 से करीबी जीत दर्ज कर महाराष्ट्र को 3-1 की बढ़त दिला दी।

दबाव की स्थिति में दिल्ली के लिए 57 किग्रा पुरुष वर्ग में शुभम कौशिक ने यादगार प्रदर्शन किया। घुटने में दर्द के बावजूद उन्होंने पावर मिनट में चार-पॉइंट एक्सपोजर और निर्णायक टेकडाउन लगाकर 11-10 से जीत हासिल की। उनके इस जुझारू प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

76 किग्रा महिला वर्ग में यूरोपियन चैंपियन अनास्तासिया अल्पीवा ने हर्षिता मोर को 7-5 से हराकर मुकाबला 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद 86 किग्रा पुरुष वर्ग में वफाइपुर हादी बख्तियार ने अमित को 11-9 से हराकर दिल्ली को अहम बढ़त दिलाई।

निर्णायक क्षण 74 किग्रा पुरुष वर्ग में आया, जहां तुरान बायरामोव ने यश के खिलाफ 5-5 की बराबरी के बाद बेहतर टेक्निकल क्राइटेरिया के आधार पर जीत दर्ज की। आखिरी मुकाबला फॉरफिट रहा, लेकिन तब तक नतीजा तय हो चुका था।

इस तरह दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने 5-4 से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां रविवार को उसका सामना हरियाणा थंडर्स से होगा। कुश्ती प्रेमियों को अब एक और हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,529
Messages
2,561
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top