महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पवार, बिहार के नेताओं ने बताया सशक्तिकरण का प्रतीक

सुनेत्रा पवार बनीं डिप्टी सीएम, बिहार से नेताओं ने दीं शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 31 जनवरी। दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। सुनेत्रा पवार के शपथ लेने के बाद उन्हें बिहार के नेताओं से शुभकामनाएं मिली हैं।

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र राज्य की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हृदयतल से अनंत बधाई एवं मंगलकामनाएं। आपका यह नया उत्तरदायित्व न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। आप जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण करते हुए दिवंगत अजित पवार के जनसेवा के संकल्पों और उनके सपनों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। आपके कार्यकाल हेतु मेरी अनंत शुभकामनाएं।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सुनेत्रा पवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र प्रगति, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सुनेत्रा अजित पवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व में महाराष्ट्र की विकास यात्रा को आप नई ऊर्जा और गति प्रदान करेंगी। आपके उज्ज्वल, सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।

बिहार भाजपा ने पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने पर सुनेत्रा पवार को हार्दिक शुभकामनाएं। यह जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण समय में आपके नेतृत्व और संतुलित निर्णयों की बड़ी कसौटी है। विश्वास है कि आप इस दायित्व का सफल निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र को स्थिरता, सुशासन और जनहित की दिशा में आगे बढ़ाएंगी।

लोजपा (राम विलास) सांसद अरुण भारती ने कहा कि मुझे लगता है कि फैसला लेने से पहले महाराष्ट्र के लोगों की मांग पर ध्यान दिया गया है। वैसे भी, वहां के बड़े नेताओं ने पूरी समझदारी से यह फैसला लिया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top