अजित पवार के सपने को पूरा करने का काम करेंगी सुनेत्रा: प्रेम शुक्ला

अजित पवार के सपने को पूरा करने का काम करेंगी सुनेत्रा: प्रेम शुक्ला


नई दिल्ली, 31 जनवरी। महाराष्ट्र की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शपथ ली। इस दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मौजूद रहे। इस बीच भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने कहा कि सुनेत्रा पवार अजित पवार के सपने को पूरा करने का काम करेंगी।

नई दिल्ली में भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि अजित पवार का जिस प्रकार आकस्मिक निधन हुआ, शोक की इस घड़ी में सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण अजित पवार के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। हमें पूरा विश्वास है कि सुनेत्रा पवार अजित पवार के अधूरे कामों और सपनों को दृढ़ता के साथ पूरा करेंगी।

एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय की अटकलों पर शुक्ला ने कहा कि दोनों धड़ों का विलय होगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर है कि एनसीपी (अजित पवार गुट) के प्रफुल्ल पटेल और सुनेत्रा पवार इस पर क्या सोचते हैं तथा शरद पवार और सुप्रिया सुले के साथ उनका सामंजस्य कैसे बैठता है।

उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि महायुति में अजित पवार के बाद भी उनके नेतृत्व वाला एनसीपी सरकार में शामिल रहेगा। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विकास होगा।

अमित शाह के द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रेम शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार भारतीय संस्कृति के प्रति नफरत का भाव दर्शाते हैं। गृह मंत्री ने उनके उसी नफरत के भाव पर प्रहार किया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने जिस प्रकार पूर्वोत्तर, खासकर असम के गमछे को धारण करने से इनकार किया, वह इस बात का प्रमाण है कि राहुल गांधी भारत और भारतीयता से नफरत करते हैं।

असम में घुसपैठ वाले बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि जो हम संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करते हैं। घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाले बिना हम शांत नहीं बैठेंगे।

बंगाल में एक सभा के दौरान अमित शाह के टीएमसी सरकार पर दिए बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि इस चुनाव में जनता टीएमसी को हटाकर भाजपा की सरकार बनाएगी।

रविवार को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर भाजपा नेता ने कहा कि यह ऐतिहासिक बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री नौवीं बार बजट पेश करेंगी। अवकाश के दिन भी राष्ट्र के प्रति हमारे समर्पण में कोई अवकाश नहीं होना चाहिए।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,461
Messages
9,496
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top