मध्य प्रदेश के कैंसर मरीजों को CM मोहन यादव का तोहफा, मिलेंगी विश्वस्तरीय आधुनिक उपचार सुविधाएं

मध्य प्रदेश में कैंसर मरीजों को मिलेंगी उपचार की आधुनिक सुविधाएं: सीएम मोहन यादव


रीवा, 31 जनवरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विंध्य क्षेत्र को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का वादा करते हुए कहा कि राज्य में कैंसर मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के विस्तारीकरण कार्य का भूमि-पूजन करने के बाद कहा कि विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए रीवा ट्रेन के इंजन के समान है, जो संपूर्ण विंध्य को गति प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्र नरेंद्र के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश सभी चुनौतियों को पार करते हुए सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास कार्यों की गति निरंतर जारी है। रीवा में नया अस्पताल भवन बनने के बाद 2400 से अधिक बेड की क्षमता हो जाएगी। आजादी के बाद 55 वर्षों में प्रदेश में सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज थे। हमारी सरकार आने के बाद दो साल में ही पांच शासकीय मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। बहुत जल्द मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 50 हो जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि रीवा के नए अस्पताल भवन में कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कैंसर के इलाज के लिए स्पेशल यूनिट बनेगी। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर में भी अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कैंसर मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों का समान महत्व है। विंध्य के सिंगरौली को भी मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल गई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का ही परिणाम है कि अब मध्यप्रदेश में मेडिकल अंडर ग्रेजुएट के लिए सीटों की संख्या 5500 हो चुकी है। आगामी वर्षों में हर साल 10 हजार डॉक्टर मेडिकल की पढाई पूर्ण कर निकलेंगे। प्रदेश में नर्सिंग और पैरा मेडिकल के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के विस्तारीकरण के लिए लगभग 350 करोड की लागत से विकास कार्यों का भूमि-पूजन हुआ है। इनमें 15 अलग-अलग विकास कार्य भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि रीवा के पास गुढ क्षेत्र में बाबा भैरवनाथ लोक परिसर का लोकार्पण भी किया गया है। यह मंदिर भविष्य में अद्भुत तीर्थ बनेगा। इसके पास गुढ में 750 मेगावॉट क्षमता का सोलर प्लांट भी बना है। राज्य सरकार ने पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है। रीवा के लोग भाग्यशाली हैं, जिन्हें सीधे दिल्ली के लिए हवाई सेवा मिली है। देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में एयर एंबुलेंस शुरू की गई है।

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री यादव रीवा के विकास को गति प्रदान करने के लिए लगभग 350 करोड़ रुपए लागत के कार्यों का भूमि-पूजन कर रहे हैं। रीवा में 70 साल पुराना मेडिकल कॉलेज है। यहां मेडिकल कॉलेज में निरंतर एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है। भविष्य में यहां एक साल 200 विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे। रीवा मेडिकल कॉलेज को नए इंफ्रॉस्ट्रक्चर की आवश्यकता है। राज्य सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास कर रही है। प्रदेश में अब 19 शासकीय मेडिकल कॉलेज हो चुका हैं। प्रदेश में निजी मेडिकल कॉलेजों की संख्या 14 है। भविष्य में 6 नए मेडिकल कॉलेज आकार लेंगे। बहुत जल्द प्रदेश में कुल 33 मेडिकल कॉलेज संचालित होंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top