अंडर-19 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को धूल चटाई, इमोन के 'पंजे' से मिली शानदार विदाई जीत

अंडर 19 वर्ल्ड कप: इमोन का 'पंजा', शानदार जीत के साथ बांग्लादेश का अभियान समाप्त


हरारे, 31 जनवरी। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 6 मुकाबले को 74 रन से अपने नाम किया। हालांकि, दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करने में नाकाम रही हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 253 रन बनाए। इस टीम ने 20 के स्कोर पर रिफत बेग (15) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद जवाद अबरार ने अजीजुल हकीम तमीम के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन जुटाकर टीम को संभाला। जवाद 25 रन बनाकर आउट हुए।

इस टीम ने 80 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से रिजान हुसैन ने अजीजुल हकीम के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी करते हुए बांग्लादेश को 150 के पार पहुंचा दिया।

अजीजुल हकीम 87 गेंदों में 6 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिजान हुसैन ने 5 बाउंड्री के साथ 47 रन की पारी खेली। इनके अलावा, अल फहाद ने 13 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाकर टीम को 253 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से टाटेंडा चिमुगोरो, शेल्टन माजवितोरेरा और माइकल ब्लिग्नॉट ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे 48.4 ओवरों में महज 179 रन पर सिमट गया। यह टीम 54 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 121 गेंदों में 8 चौकों के साथ 70 रन की पारी खेली, जबकि शेल्टन माजवितोरेरा ने नाबाद 42 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। बांग्लादेश की तरफ से इकबाल हुसैन इमोन ने 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि अल फहाद ने 3 विकेट निकाले।

बांग्लादेश ने सुपर 6 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से शिकस्त झेली थी, जबकि जिम्बाब्वे को टीम इंडिया ने सुपर सिक्स मुकाबले में 204 रन से रौंदा था।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,602
Messages
2,634
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top