नोएडा पुलिस का एक्शन बाइक चोरों के सक्रिय गिरोह का भांडाफोड़, दो शातिर काबू, 11 बाइक और चाकू बरामद

नोएडा: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार


नोएडा, 31 जनवरी। नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 30 जनवरी 2026 को की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मौहम्मद नौशाद उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय मौहम्मद सुम, उम्र 23 वर्ष, निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली, तथा धीरज उर्फ बाबे पुत्र मनोज, उम्र 21 वर्ष, निवासी लोया वासेपुर, थाना कोतवाली, एटा (वर्तमान पता गणेश होम्स, सेक्टर-121, नोएडा) के रूप में हुई है।

दोनों अभियुक्त कम शिक्षित हैं और पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से नोएडा और दिल्ली के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था, जिन्हें बाद में बेचने की फिराक में थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और दिल्ली के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सेक्टर-20, फेस-3 थाना तथा दिल्ली के ई-पुलिस स्टेशनों में दर्ज ई-एफआईआर भी शामिल हैं। वर्तमान मामले में अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामद मोटरसाइकिलों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न पंजीकरण नंबर शामिल हैं, जिनमें से कई बाइक पहले से दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाई गई हैं। इसके अलावा, पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधों का भी जल्द खुलासा किया जाएगा।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,367
Messages
9,402
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top