संजय सरावगी का विपक्ष पर वार: भाजपा देती युवाओं को सम्मान, कांग्रेस-राजद में परिवारवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला

दूसरे दलों में परिवारवाद, भाजपा में युवा को मिलता है सम्मान: संजय सरावगी


छपरा, 30 जनवरी। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई। मैं पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। खास कर, मैं छपरा जिले के कार्यकर्ताओं को निजी तौर पर धन्यवाद देने के लिए आया हूं।

संजय सरावगी ने कांग्रेस और राजद पर आरोप लगाया कि इन दलों में युवाओं को सम्मान नहीं मिलता है। भाजपा जहां युवाओं को सम्मान देती है और बिहार की मिट्टी के लाल को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाती है, वहीं कांग्रेस ने 80 साल के बुजुर्ग को अध्यक्ष बनाया है। राजद में जहां परिवारवाद हावी है और भ्रष्टाचार में लिप्त है, उनकी पूंजी परिवारवाद और भ्रष्टाचार ही है। कोर्ट ने जिनके लिए कहा है कि परिवार में आपराधिक सिंडिकेट बनाते हैं, वहां राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। जब पीएम मोदी कहते हैं कि भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, तो वह आर्थिक सर्वेक्षण में दिखाई दे रहा है। 2019 के बाद जब विश्व आर्थिक मंदी की ओर गुजर रहा है, वहीं भारत आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत परम वैभव की ओर बढ़ रहा है।

संजय सरावगी ने एक्स पर लिखा कि भाजपा कार्यालय, छपरा में जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता पर आधारित है। मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य के साथ हम पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ेंगे।

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत हमारे कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम और अनुशासन का प्रतिफल है। सारण जिले में 10 में से 7 सीटों पर एनडीए की विजय और भारतीय जनता पार्टी का शत-प्रतिशत स्ट्राइक रेट कार्यकर्ताओं की इच्छाशक्ति और संगठनात्मक एकजुटता का प्रमाण है। इसी भाव के साथ संगठन के प्रति समर्पित कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प और बिहार के सर्वांगीण विकास हेतु संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top