रजत बेदी ने पत्नी मोनालिसा के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर फैंस को किया भावुक

रजत बेदी ने पत्नी मोनालिसा के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, पुरानी यादों के साथ शेयर किया खास पोस्ट


मुंबई, 30 जनवरी। आर्यन की डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में दोबारा वापसी से अभिनेता रजत बेदी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपनी पत्नी मोनालिसा बेदी के जन्मदिन के अवसर पर खास पोस्ट किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों के शुरुआती दिनों की यादें शामिल हैं। पोस्ट कर रजत ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"

बता दें कि रजत बेदी की पत्नी, मोनालिसा, पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर और आर्किटेक्ट हैं। वे अभिनेत्री ट्यूलिप जोशी की बहन हैं।

रजत और मोनालिसा की पहली मुलाकात ट्यूलिप जोशी ने करवाई थी, जब रजत मॉडलिंग कर रहे थे और फिल्मों में आने की तैयारी में थे। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी।

अब कपल के दो बच्चे हैं। बेटा विवान और बेटी वेरा। सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता की बेटी बेरा लोगों की नजर में आई थी और सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी।

लोगों ने उनकी खूबसूरती की तुलना करीना कपूर खान से कर दी। वहीं, अभिनेता ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी बेटी को अभी से फिल्मों को लेकर ऑफर आ रहे हैं।

आर्यन खान द्वारा निर्देशित सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में रजत ने एक पूर्व सुपरस्टार का किरदार निभाया था। वहीं, दर्शकों ने इसे अभिनेता का कमबैक बताया। सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुई थी। इसकी कहानी आर्यन खान, बिलाल और मानव चौहान ने लिखी और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया।

इस सीरीज में कई सेलेब्स देखने को मिले, जिनमें रजत बेदी, बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बांबा, मनोज बावा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल और गौतमी कपूर जैसे सितारे शामिल हैं। इसमें सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह का कैमियो भी है।

सीरीज काफी पसंद की गई तो इसे कई विवादों का सामना भी करना पड़ा था। रजत बेदी के पिता नरेंद्र बेदी, एक सफल फिल्म निर्माता थे, जबकि उनके दादा राजिंदर सिंह बेदी एक सम्मानित उर्दू लेखक थे।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,293
Messages
9,328
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top