ममता मोहंता का राहुल-कांग्रेस पर वार: "पीएम मोदी का लक्ष्य विकास, राहुल गांधी सिर्फ़ विरोध करते हैं, इन्होंने देश को ठगा"

पीएम मोदी को विकास पसंद, राहुल गांधी को विरोध करना: ममता मोहंता


नई दिल्ली, 30 जनवरी। भाजपा सांसद ममता मोहंता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है और भाजपा शासित प्रदेशों के अलावा जहां भाजपा की सरकार नहीं भी है, वहां भी विकास किया जा रहा है। जबकि, कांग्रेस के कार्यकाल में विकास नहीं हुआ।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ममता मोहंता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ दिखावा करने में विश्वास करती है। कांग्रेस खुद को लोगों की पार्टी दिखाने की कोशिश करती है, जैसे कि वह आम लोगों के साथ खड़ी है। लेकिन सच यह है कि यह उसका विजन नहीं है। जब वह पार्टी सत्ता में थी, तो कोई विकास नहीं हुआ। लेकिन, पिछले 11-12 साल से सरकार भारतीय जनता पार्टी की है। हर जगह सिर्फ विकास हो रहा है। केंद्र सरकार हर राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। 2047 तक विकसित भारत का सपना पीएम मोदी ने देखा है। यह सपना जरूर साकार होगा। महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार जो नीतियां और नियम बना रही है, जहां जरूरत है, उसके अनुसार विकास कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी असम जाते हैं तो लोगों से नहीं मिलते, सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। विकास के लिए कुछ नहीं करते। केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करना राहुल गांधी का एकमात्र काम है।

ममता मोहंता ने राष्ट्रपति मुर्मु के बजट सत्र में दिए अभिभाषण पर कहा कि मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के लिए आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने देश के समग्र विकास, आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय के लिए केंद्र सरकार के विजन को साफ तौर पर बताया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर विपक्ष के बयानों पर ममता मोहंता ने कहा कि मैं श्रद्धांजलि देती हूं। यह बहुत दुखद घटना है, उनका असमय निधन हो गया। हम भगवान की मर्जी के खिलाफ नहीं जा सकते। इस दुख की घड़ी में मेरी यही प्रार्थना है कि भगवान उनके परिवार को शक्ति और शांति दे। वे एक अच्छे नेता थे, गरीबों के हित के लिए काम करते थे और सभी राजनीतिक दलों से उनका अच्छा जुड़ाव था। जो लोग आरोप लगा रहे हैं कि यह साजिश है। यह ठीक नहीं है। यह दुर्घटना है कि साजिश जांच होगी तो सच सामने आएगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top