अग्निमित्रा पॉल का ममता बनर्जी पर तीखा हमला: वोट बैंक की राजनीति करती हैं, वेयरहाउस मालिक की गिरफ्तारी कब

ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल


कोलकाता, 30 जनवरी। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं और लोगों की मौत पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। अगर पछतावा होता तो वेयरहाउस के मालिक की गिरफ्तारी हो चुकी होती।

आईएएनएस से बातचीत में अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि डिप्टी मैनेजर और मैनेजर को गिरफ्तार करने से क्या फायदा। मालिक को गिरफ्तार करना चाहिए। डिप्टी मैनेजर ने फायर लाइसेंस का इंतजाम नहीं किया था। मोमो फैक्ट्री के पास फायर लाइसेंस नहीं था। इसकी पुष्टि फायर डिपार्टमेंट के डीजी ने की है। इस गोदाम चलाने के लिए इजाजत कैसे दी गई। इस घटना के लिए मालिक जिम्मेदार है। मालिक को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, पांच दिन हो गए हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मालिक की गिरफ्तारी नहीं होने के पीछे यह चीज स्पष्ट हो गई है कि मोटी रकम टीएमसी के पास जाता है, आई-पैक ऑफिस में जाता है। बंगाल में जगह-जगह अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिनसे लीगल के नाम पर टीएमसी पैसा वसूलती है। पांच दिन बीत चुके हैं, अभी तक डीएनए टेस्ट नहीं हुआ है। इस घटना में इतने लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन सिर्फ 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता है। ममता बनर्जी को सिर्फ वोट की राजनीति आती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे राज्य में जो नफरत की राजनीति कर रही हैं, पश्चिम बंगाल के लोग आपको उसका करारा जवाब देंगे।

टीएमसी से निलंबित नेता हुमायूं कबीर का जिक्र करते हुए भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि चाहे आप तृणमूल से निकाले गए हुमायूं कबीर की बात करें या सीपीआईएम के मोहम्मद सलीम की। यह दोनों असल में तृणमूल की 'बी-टीम' हैं, जो ममता बनर्जी के लिए काम कर रहे हैं। दोनों की विचारधारा, नीतियां और सिद्धांत एक जैसे हैं। लेफ्ट के 34 साल के शासन के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल में लाया गया और वोटिंग करवाई गई। उस समय ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया था क्योंकि तब वे मुख्यमंत्री नहीं थीं। लेकिन अब जब वे मुख्यमंत्री हैं, तो उन्हें उन वोटों की जरूरत है। मुस्लिम वोटों के लिए सब एक हो चुके हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
2,646
Messages
2,678
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top