आनंदपुर अग्निकांड पर पीएम मोदी मर्माहत: 25 मौतों पर गहरा दुख जताया, पीड़ितों को ₹2 लाख की मदद का ऐलान

पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में हुआ अग्निकांड दुखद और दर्दनाक: पीएम मोदी


नई दिल्ली, 30 जनवरी। कोलकाता के आनंदपुर में आग लगने की घटना में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में हुआ हालिया अग्निकांड अत्यंत दुखद और दर्दनाक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

बता दें कि कोलकाता के आनंदपुर में आग लगने की घटना में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के जानकार सूत्रों के अनुसार, कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिससे दिन में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

26 जनवरी की सुबह आनंदपुर में एक गोदाम के अंदर आग लगी थी। उस समय अंदर सो रहे कई मजदूर चपेट में आए थे। राज्य अग्निशमन सेवा विभाग और फोरेंसिक टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया कि आग 'वाओ मोमो' फैक्ट्री से नहीं, बल्कि पास के दुर्भाग्यपूर्ण पुष्पांजलि डेकोरेटर के गोदाम से लगी थी। हालांकि घटना के बाद गिरफ्तार किए गए पुष्पांजलि गोदाम के मालिक गंगाधर दास ने दावा किया कि आग सबसे पहले मोमो फैक्ट्री से फैली थी।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कोलकाता के आनंदपुर में आग लगने की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है और संबंधित जिला मजिस्ट्रेट को जल्द से जल्द कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। एनएचआरसी ने आनंदपुर में वाओ मोमो फैक्ट्री में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप वाली शिकायत के बाद इस मामले में कार्रवाई की।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,236
Messages
9,271
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top