मुख्तार नकवी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: 'डूबते वंशवादी जहाज' पर बैठे लोग सिर्फ बाधा, समाधान बनें

मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-समाधान का हिस्सा बनिए, बाधा नहीं


नई दिल्ली, 30 जनवरी। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस नेताओं और पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में कुछ लोग जिम्मेदारी लेने के बजाय सिर्फ बाधा बनने का काम कर रहे हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि समाधान का हिस्सा बनो, रुकावट की कहानी मत बनो लेकिन दुर्भाग्य से डूबते हुए वंशवादी जहाज पर बैठे कुछ लोग समाधान का हिस्सा बनने के बजाय बाधा बनने में लगे हैं।"

राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे पर भी उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लिया। नकवी ने कहा कि अगर कोई राज्य सरकार सुरक्षा के मुद्दे पर भी राजनीति करती है, तो पश्चिम बंगाल इसका उदाहरण है। उन्होंने सीमा पर फेंसिंग और घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिस तरह से घुसपैठिए और देशविरोधी ताकतें वहां खुलेआम और बेधड़क घूम रही हैं, उस पर तुरंत नियंत्रण होना चाहिए। यह सिर्फ राज्य नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

इतिहास से जुड़े विवादों पर भी नकवी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ 'स्वयंभू इतिहासकार' सामने आए हैं, जो विदेशी आक्रमणकारियों से जुड़े दाग-धब्बों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। नकवी के मुताबिक, ऐसे तथाकथित 'व्हाइटवॉश' करने वाले इतिहासकारों की एक लंबी कतार बनती जा रही है, जो इतिहास को अपने तरीके से पेश करने में लगे हैं।

उन्होंने हिमंता बिस्वा सरमा के 'मियां' वाले बयान पर कहा कि भारत के मियां देश छोड़कर कहीं जाने वाले नहीं हैं। वह बात बांग्लादेशी घुसपैठियों के संदर्भ में बोली गई थी।

अपने बयान के जरिए मुख्तार अब्बास नकवी ने साफ संकेत दिया कि उनकी पार्टी समाधान, सुरक्षा और सही इतिहास की बात करती है, जबकि विरोधियों पर उन्होंने राजनीति करने और जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
9,226
Messages
9,261
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top