शीत्सांग का विदेशी व्यापार 2025 में 8 अरब 47 करोड़ 90 लाख युआन तक पहुंचा

शीत्सांग का विदेशी व्यापार 2025 में 8 अरब 47 करोड़ 90 लाख युआन तक पहुंचा


बीजिंग, 29 जनवरी। हाल ही में ल्हासा सीमा शुल्क कार्य सम्मेलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेशी व्यापार को प्रोत्साहित करने वाले नीतिगत उपायों के निरंतर प्रभाव के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में शीत्सांग के कुल आयात-निर्यात का मूल्य 8 अरब 47 करोड़ 90 लाख युआन तक पहुंच गया।

इनमें सामान्य व्यापार (सीमा पार ई-कॉमर्स सहित) का कुल मूल्य 4 अरब 47 करोड़ 50 लाख युआन रहा, जबकि सीमा व्यापार का मूल्य 2 अरब 82 करोड़ 90 लाख युआन दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त, बॉन्डेड लॉजिस्टिक्स के तहत आयात-निर्यात 37 करोड़ 60 लाख युआन और प्रसंस्करण व्यापार का मूल्य 67 करोड़ 60 लाख युआन रहा।

जानकारी के अनुसार, 2025 में शीत्सांग में आयात और निर्यात गतिविधियों में शामिल उद्यमों की संख्या 226 रही, जो 2024 की तुलना में 12.4 प्रतिशत अधिक है। निजी उद्यम विदेशी व्यापार के क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और यह वृद्धि के प्रमुख प्रेरक तत्व बन चुके हैं।

वहीं, विदेशी निवेश वाले उद्यमों ने 61 करोड़ 30 लाख युआन का आयात-निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 65 गुना अधिक रहा। इससे स्पष्ट होता है कि विदेशी निवेश आकर्षण और बाजार क्षमता में तेजी से विस्तार हुआ है तथा क्षेत्र में विदेशी व्यापार संचालकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

दक्षिण एशिया के निकट भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाते हुए शीत्सांग का रेल, सड़क और हवाई परिवहन नेटवर्क तेजी से मजबूत हो रहा है। वर्ष 2025 में शीत्सांग के बंदरगाहों के माध्यम से 12,938 घरेलू रूप से निर्मित नई ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया गया, जो 2024 की तुलना में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

साथ ही, शीत्सांग उच्च गुणवत्ता वाली “बेल्ट ऐंड रोड” पहल के साथ गहराई से जुड़ते हुए अपने विदेशी व्यापार के “मित्र देशों के दायरे” को लगातार विस्तृत कर रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top