चीन 2026 तक उच्च-स्तरीय विज्ञान-प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र बनाएगा, नई उत्पादक शक्तियों से विकास को देगा रफ्तार

चीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्रों के निर्माण को उच्च स्तर पर आगे बढ़ाएगा


बीजिंग, 28 जनवरी। साल 2026 में, चीन उच्च स्तर पर तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्रों के निर्माण को आगे बढ़ाएगा, क्षेत्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्रों के विकास में तेजी लाएगा, उच्च गुणवत्ता वाले क्षेत्रीय विकास को प्रेरित और संचालित करने वाले नवाचार विकास केंद्र स्थापित करेगा, ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप नई उत्पादक शक्तियों का निर्माण और विस्तार किया जा सके।

26 और 27 जनवरी को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी सम्मेलन में यह जानकारी दी गई। रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2025 तक चीन ने वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं और उसकी वैज्ञानिक क्षमता नई ऊंचाइयों पर पहुंची।

वर्ष 2026 चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना का प्रथम वर्ष है। इस अवसर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री यिन हेजुन ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के 20वें पूर्ण अधिवेशन में लिए गए रणनीतिक निर्णयों के अनुरूप और 'विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सशक्त देश' के निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, मंत्रालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना की समग्र रूपरेखा तैयार करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन मूलभूत अनुसंधान और प्रमुख कोर प्रौद्योगिकियों में नवाचार को सुदृढ़ करेगा, प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परियोजनाओं के संगठन और क्रियान्वयन में तेजी लाएगा तथा राष्ट्रीय रणनीतिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी शक्ति को और अधिक संगठित एवं सक्षम बनाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,122
Messages
9,157
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top