आम्रपाली दुबे ने अपनी सास को मनाने के लिए गाया 'सासुजी सुनीं', 'सास बहू यमराज' का मजेदार गाना रिलीज

आम्रपाली दुबे की फिल्म 'सास बहू यमराज' का गाना रिलीज


मुंबई, 28 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'सास बहू यमराज' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता विक्रांत सिंह नजर आएंगे। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का नया गाना 'सासुजी सुनीं' रिलीज कर दिया।

भोजपुरी दर्शकों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। अब वे फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। गाने में सास-बहू के बीच की नोकझोंक को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। आम्रपाली इसमें अपनी सास को मनाती हुई नजर आ रही हैं। गाने का माहौल हल्का-फुल्का और मनोरंजक है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों की मिठास और तकरार को बखूबी से दर्शाया गया है।

आम्रपाली ने इस गाने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर गाने का पोस्टर शेयर कर लिखा, "सासुजी सुनीं रिलीज हो चुका है।"

इस गाने को अल्का झा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके लिरिक्स धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं और ओम झा ने म्यूजिक तैयार किया है।

संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं। इसमें आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान और अवधेश मुखिया सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का नाम ही दर्शाता है कि इसमें सास और बहू के रिश्ते को हास्य और ड्रामा के साथ दिखाया जाएगा। भोजपुरी दर्शकों के बीच सास-बहू की कहानियां हमेशा से लोकप्रिय रही हैं। मेकर्स ने इसका पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया।

फिल्म में आम्रपाली दुबे विक्रांत सिंह के साथ कोर्ट मैरिज कर अपने ससुराल जाती हैं, लेकिन लड़के की मां कलावती को शादी मंजूर नहीं होती। बाद में समाज की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दोनों की दोबारा शादी कराई जाती है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब चित्रगुप्त और यमराज की एंट्री होती है, जो कहानी को नया रंग देगी। इसमें कलावती और आम्रपाली दोनों यमराज को भाई बना लेती हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top