महाराष्ट्र: बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड विमान हुआ क्रैश

महाराष्ट्र बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड ...webp


मुंबई, 28 जनवरी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ है। शुरुआती जानकारी सामने आई कि अजित पवार का एक प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ।

यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद क्रैश हो गया। बारामती से सामने तस्वीरों में देखा गया कि क्रैश के बाद प्लेन में आग लगी हुई थी। काफी हिस्से में प्लेन का मलबा पड़ा हुआ था। घटनास्थल से एक एंबुलेंस भी जाते हुए दिखाई दी।

बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, डीजीसीए के अनुसार, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल इस घटनाक्रम पर ताजा अपडेट आनी बाकी है।

अजित पवार को लेकर जानकारी सामने आई कि उन्हें स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बुधवार को रैलियों में शामिल होने के लिए बारामती जाना था।
 
अक्सर देखा गया है कि चुनाव के समय प्राइवेट चार्टर प्लेन्स और हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल बहुत बढ़ जाता है। क्या इनके मेंटेनेंस और पायलट की थकान जैसे मानकों पर ध्यान दिया जाता है? इतने बड़े नेता का प्लेन क्रैश होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,965
Messages
8,997
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top