मणिकम टैगोर और शकील अहमद एक ही थाली के चट्टे-बट्टे: यासर जिलानी

मणिक्कम टैगोर और शकील अहमद एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं: यासर जिलानी


नई दिल्ली, 26 जनवरी। भाजपा नेता यासर जिलानी ने कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर और पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद पर तंज कसते हुए उन्हें एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताया है।

नई दिल्ली में जिलानी ने कहा कि आज मणिकम टैगोर, शकील अहमद को गद्दार बता रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस को उसकी हकीकत से रूबरू कराया है। यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन शकील अहमद पार्टी के सर्वोच्च नेता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के कल्चर और उनकी संस्कृति में इसी प्रकार के लोग हैं। शकील अहमद जो आज सवाल खड़े कर रहे हैं, वे यह बताएं कि उन्होंने मुसलमानों के लिए क्या किया है। वे कभी राहुल गांधी के साथ मिलकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे थे। अब वे सवाल उठा रहे हैं। यह कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र है। कांग्रेस को सोचना चाहिए कि लोग उनसे क्यों दूर हो रहे हैं। पूर्व में कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी में एक परिवार ही भारी पड़ता है। लोगों के अंदर बहुत गुस्सा और नाराजगी है। कई खास रहे नेता भी बयान दे रहे हैं। अगर शकील अहमद राहुल गांधी को डरपोक बता रहे हैं, तो इससे कांग्रेस की स्थिति का अंदाजा लग जाता है।

कार्ति चिदंबरम के पद्म पुरस्कार वाले बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि जिनके बेटे हैं, उनका खुद का इतिहास भारत जानता है। वे कितने बड़े भ्रष्टाचारी थे।

गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगने के मामले पर भाजपा नेता ने कहा कि जो परंपराएं हैं, जो आस्था है, वह उनकी हो सकती है। उन्होंने कहा कि किस संदर्भ में यह फैसला लिया जाए, यह पूरी कमेटी तय करती है और उसका अधिकार भी है कि वह तय करे कि वहां कौन आ सकता है और कौन नहीं। यह धर्म आधारित फैसला है। मुझे लगता है कि इसे स्वागत करना चाहिए, क्योंकि किसी भी धार्मिक स्थल पर वहां की कमेटी का बहुत बड़ा असर होता है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top