कांग्रेस में एक परिवार का राज, सच बोलने वालों को कहा जाता है गद्दार: प्रवीण खंडेलवाल

कांग्रेस में एक परिवार का राज, सच बोलने वालों को कहा जाता है गद्दार: प्रवीण खंडेलवाल


नई दिल्ली, 26 जनवरी। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार का राज है और इसे कहने में क्या गलत है। पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद ने तो पार्टी से बाहर आकर सच्चाई बताई तो कांग्रेस पार्टी को मिर्ची क्यों लगी है। पार्टी के लोग उन्हें गद्दार बता रहे हैं।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि कल तक शकील अहमद कांग्रेस के प्रवक्ता थे और आज वह सच बोल रहे हैं. क्योंकि वह उस पार्टी का हिस्सा थे, इसलिए अब कांग्रेसी उन्हें गद्दार कह रहे हैं। राजनीति का यही तरीका है। जब कोई व्यक्ति पार्टी के साथ रहता है तो सब कुछ ठीक रहता है। वहीं अगर कोई आगे आकर कांग्रेस के बारे में सच बोलता है तो वह खराब हो जाता है।

भाजपा सांसद ने कहा कि दुनिया जानती है कि कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार का राज है, तो इसे कहने में क्या गलत है? किसी को गद्दार कहना, यह कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। कांग्रेस पार्टी में निर्णय केवल एक परिवार करता है। कांग्रेस की जो आज दुर्गति है, सही मायनों में इसके लिए गांधी परिवार ही जिम्मेदार है।

तेजप्रताप यादव के राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि वास्तव में उनके शब्दों का अर्थ यही है कि राहुल गांधी असफल नेता हैं, जिनकी कई बार लॉन्चिंग हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली। वे जिन मुद्दों को उठाते हैं, वे जनता से जुड़े नहीं होते। जनता का विश्वास उनकी पार्टी पर नहीं है।

भगत सिंह कोश्यारी का पद्मभूषण मिलने पर शिवसेना (यूबीटी) के विरोध पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना अपनी हार के सदमे से उबर नहीं पाई है। इसीलिए वे आरोप लगा रहे हैं, जिनका कोई आधार या तथ्य नहीं है।

कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं के साथ दिक्कत यह है कि जो लोग अपनी पार्टी में निराश, हताश और फंसे हुए हैं, वे इससे उबर नहीं पा रहे हैं। अपने परिवार की सेवा करते हुए भी उन्हें कुछ हासिल नहीं हो रहा है। पद्म पुरस्कार बहुत ही सम्मानित पुरस्कार है। चिदंबरम सिर्फ अपने बयानों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top