अपराध मुक्त बिहार के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे पुलिस: सम्राट चौधरी

अपराध मुक्त बिहार के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे पुलिस: सम्राट चौधरी


पटना, 26 जनवरी। विपक्ष जहां एक ओर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है, वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ और अधिक सख्ती से कार्रवाई करे, सुशासन को मजबूती से स्थापित करे और न्याय दिलाने की प्रक्रिया को त्वरित गति से आगे बढ़ाए।

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राज्य के विकास में भी अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। सरकार ने बिजली, सड़क और पानी को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है और अब उद्योगों का जाल बिछाया जा रहा है, जिसमें पुलिस की भूमिका अहम है।

दरअसल, सम्राट चौधरी गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन परिसर में झंडोत्तोलन के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों का जाल बिछाने में पुलिस की भूमिका निर्णायक है। कानून व्यवस्था जितनी मजबूत होगी, उतना ही अधिक उद्योगपति बिहार में निवेश करना पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार के तेज विकास के लिए राजस्व बढ़ाना जरूरी है और राजस्व तभी बढ़ेगा जब राज्य में उद्योगों का विस्तार होगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "न्याय के साथ सुशासन और न्याय के साथ विकास की नीति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है। इसे और मजबूत करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष के कारण आजादी मिली और आज हम 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 14 करोड़ बिहारवासियों को न्याय के साथ सुशासन, न्याय के साथ विकास और जनता को आत्मनिर्भर बनाने की पूरी योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है। वर्ष 2005 से 2025 तक एनडीए सरकार ने न्याय के साथ विकास की कल्पना को जमीन पर उतारने का काम किया है। अब इस सोच को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देखे गए भारत के स्वर्णिम काल के सपने को साकार किया जा सके।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,173
Messages
9,208
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top