शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- लखनऊ और प्रदेश के लिए गौरव का पल

शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- लखनऊ और प्रदेश के लिए गौरव का पल


लखनऊ, 26 जनवरी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह वही दिन है जब भारत का संविधान लागू हुआ और देश ने एक मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी।

डिप्टी सीएम ने अपने संदेश में कहा कि आजादी के बाद मानवता और समानता के जिन सिद्धांतों की कल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने की थी, उन्हें जमीन पर उतारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था कि देश का हर गरीब नागरिक समान अवसर पाए, और आज यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से 'विकसित भारत' बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश में विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प हर स्तर पर दिखाई दे रहा है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की भी विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा, "शुभांशु शुक्ला लखनऊ और पूरे प्रदेश का गौरव हैं। उनके साथ-साथ देश के कई अन्य वीर सपूतों को भी सम्मानित किया जा रहा है। मैं सभी को दिल से बधाई देता हूं।"

उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला हम सभी के लिए भाई जैसे हैं, जिन्होंने अपने साहस, मेहनत और समर्पण से भारत माता का नाम रोशन किया है। उनका सम्मान न केवल लखनऊ या उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसे वीर और प्रतिभाशाली युवा देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आगे भी इसी तरह हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा और विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top