दूसरों दलों में परिवारवाद हावी, भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि: संजय सरावगी

दूसरों दलों में परिवारवाद हावी, भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि: संजय सरावगी


आरा, 25 जनवरी। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को कहा कि दूसरे दलों में अध्यक्ष पद पर परिवारवाद हावी रहता है। वहीं, भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि रहता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जिक्र करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि उन्होंने पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता से अपना सफर शुरू किया। बिहार में काम करने के बाद अब वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

आरा पहुंचे संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देने और उनका धन्यवाद करने के लिए हर जिले का दौरा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। पिछले दो दिनों से हम इन कार्यक्रमों में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। हमारे पार्टी में कार्य के आधार पर ही मूल्यांकन होता है। उदाहरण के लिए नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया, जो मात्र 45 वर्ष के हैं। वहीं कांग्रेस में 85 वर्ष के बुजुर्ग या परिवार के सदस्य ही अध्यक्ष बनते हैं। दूसरी पार्टियों में परिवारवाद हावी रहता है, जबकि भाजपा में कार्य के आधार पर ही अवसर मिलता है और असली सम्मान दिया जाता है। आरा से जो विधायक चुने गए, वे अपने काम के दम पर ही सरकार में मंत्री बने हैं।

संजय सरावगी ने बताया कि सासाराम में दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने सुप्रसिद्ध ताराचंडी धाम में पूर्जा अर्चना की। कैमूर पर्वत की गुफा में विराजमान यह दिव्य पीठ, भारत के 51 शक्तिपीठों में एक अनुपम और प्राचीनतम तीर्थ के रूप में विख्यात है। यहीं माता सती का दाहिना नेत्र अवतरित हुआ था, जिसके कारण यह भूमि युगों-युगों से तप, साधना और सिद्धि की पुण्यस्थली के रूप में पूजित है।

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का जिक्र करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि पीएम मोदी के ओजस्वी विचार राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक दायित्वबोध और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। हम सभी को जनसेवा के पथ पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top